फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United States officials China Xi Jinping unwilling to accept vaccines despite protests news in hindi

Xi Jinping: शी जिनपिंग पश्चिमी देशों के टीकों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं, विरोध प्रदर्शन जारी

Mon, 05 Dec 2022 03:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 03:28 AM IST
सार

कैलिफोर्निया में वार्षिक रीगन नेशनल डिफेंस फोरम में बोलते हुए हाइन्स ने कहा कि वायरस के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव के बावजूद शी पश्चिम से एक बेहतर टीका लेने के लिए तैयार नहीं है, और वह ओमीक्रॉन के खिलाफ प्रभावी टीके पर भरोसा कर रहा हैं।

विज्ञापन
United States officials China Xi Jinping unwilling to accept vaccines despite protests news in hindi
चीन में लॉकडाउन का विरोध - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन के कई हिस्सों में कोविड-19 लॉकडाउन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों को सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है। लेकिन अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस निदेशक एवरिल हाइन्स ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कोविड-19 के पश्चिमी टीकों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है और विरोध के बावजूद भी कम्युनिस्ट पार्टी सरकार को कोई खतरा नहीं है। 
विज्ञापन


कैलिफोर्निया में वार्षिक रीगन नेशनल डिफेंस फोरम में बोलते हुए हाइन्स ने कहा कि वायरस के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव के बावजूद शी पश्चिम से एक बेहतर टीका लेने के लिए तैयार नहीं है, और वह ओमीक्रॉन के खिलाफ प्रभावी टीके पर भरोसा कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि चीन ने किसी भी विदेशी कोविड टीकों को मंजूरी नहीं दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि, बीते 11 नवंबर को चीन ने कोविड नियंत्रण की 20 सूत्री नई नीति जारी की। इसमें क्वैरेंटीन अवधि घटाने, पूरे शहर या इलाके के बजाय सिर्फ संक्रमण ग्रस्त क्षेत्र विशेष में लॉकडाउन लगाने और संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले लोगों पर लगने वाले प्रतिबंधों ढिलाई, आदि जैसे उपाय शामिल हैँ। इस एलान के बाद लोगों में सख्ती में रियायत मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन इसी बीच उरुमची की घटना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच चीन में कोविड संक्रमण का नया दौर आया हुआ है। शनिवार को नए संक्रमण के 39 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आए। समझा जाता है कि चीन सरकार एक तरफ सख्ती के खिलाफ बढ़ते असंतोष और दूसरी तरफ संक्रमण के नए दौर से निपटने की नई चुनौती के बीच घिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed