{"_id":"5f1a7592609d957759505129","slug":"united-states-arrests-three-chinese-nationals-for-visa-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली वीजा के आरोप में एफबीआई ने तीन चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नकली वीजा के आरोप में एफबीआई ने तीन चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार
Fri, 24 Jul 2020 11:15 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
FBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली वीजा के आरोप में अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। वहीं चौथा नागरिक सैन फ्रांसिस्को के चीनी वाणिज्यदूतावास में भगो़ड़ा के तौर पर रहा रहा है। अमेरिका के न्याय विभाग ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि ये चारों नागरिक अमेरिका में रिसर्च वीजा के तहत रह रहे थे।
विज्ञापन
अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया कि एफबीआई ने अमेरिका के 25 से ज्यादा शहरों में उन संदिग्ध वीजाधारकों का सक्षात्कार लिया है जो अपनी चीनी सैन्य सदस्यता को छिपा रहे हैं। अमेरिका की ओर से टेक्सास के ह्यूसटन में चीनी वाणिज्यदूतावास को बंद करने के बाद अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
अमेरिकी प्रशासन ने चीन पर आरोप लगाए हैं कि चीन साइबर ऑपरेशन के जरिए अमेरिका की तकनीकी, सैन्य शक्ति और वित्तीय योजनाओं की निगरानी कर रहा है लेकिन चीन की राजधानी बीजिंग ने ऐसे किसी भी आरोप को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन
अमेरिकी प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संदिग्ध वीजाधारकों ने अपने पीएलए से संबंध होने की जानकारी को छुपाया और रिसर्च वीजा के लिए अप्लाई किया। हालांकि इस बयान पर चीनी दूतावास ने कोई भी टिप्पणी नहीं की है। एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर व्रे ने कहा था कि पिछले महीने चीन से संबंधित पांच हजार के करीब वीजाधारकों से पूछताछ हुई थी।
एफबीआई ने बताया कि एजेंसी ने हाल ही में तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, क्योंकि ये तीनों लोग चीन की सेना से संबंध रखते हैं और इन तीनों ने इस बात को छुपाया और रिसर्च वीजा के तहत अमेरिका में शोध करने लगे। एजेंसी का कहना है कि वो जल्द ही चौथे संदिग्ध नागरिक को भी गिरफ्तार कर लेगी।