फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United States: Americans are losing faith in a better life, disappointed about future

United States: अमेरिकियों का टूटता जा रहा है बेहतर जिंदगी का भरोसा, भविष्य को लेकर निराश

Sat, 25 Mar 2023 03:25 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 25 Mar 2023 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार
सर्वे से सामने आया है कि अमेरिका में नौकरियों की स्थिति को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। सर्वे में शामिल आधे से ज्यादा लोगों ने कहा कि आज जितने वेतन के स्तर पर भविष्य में नौकरी ढूंढना आसान साबित नहीं होगा...
loader
United States: Americans are losing faith in a better life, disappointed about future
United States - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अमेरिका-वासियों में अगली पीढ़ी के लिए बेहतर जिंदगी का भरोसा तेजी से घट रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने राय जताई है कि उनके बच्चों का जीवन आज की तुलना में बेहतर नहीं हो पाएगा। यह बात अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी एक सर्वे रिपोर्ट से सामने आई है। इस अखबार के लिए ये सर्वे एनओआरसी नाम की एजेंसी ने किया है। विश्लेषकों के मुताबिक लोगों में घटे भरोसे का मुख्य कारण कॉलेज डिग्री के मूल्य और खुशहाली के स्तर को लेकर गहराता जा रहा संदेह है।    

एनओआरसी एजेंसी शिकागो यूनिवर्सिटी से जुड़ी हुई है। यह सामाजिक नजरियों के बारे में सर्वेक्षण करती है। उसके ताजा सर्वे से सामने आया है कि भविष्य को लेकर अमेरिका वासियों में निराशा घर करती जा रही है। सर्वे के दौरान 80 फीसदी लोगों ने कहा कि अर्थव्यवस्था की सेहत ठीक नहीं है। लगभग 50 फीसदी लोगों ने आशंका जताई कि अगले हालत और बिगड़ेगी।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा है कि यह सर्वे सिलिकॉन वैली बैंक के फेल होने से पहले एक से 13 मार्च के बीच किया गया। सिलिकॉन वैली बैंक के फेल होन के बाद अमेरिका में बैंकिंग संकट गहराता जा रहा है। इससे मंदी के और भी गंभीर रूप लेने की आशंका पैदा हो गई है। पर्यवेक्षकों के मुताबिक अगर आज के माहौल में सामाजिक नजरिया संबंधी सर्वेक्षण किया जाए, तो संभव है कि उससे और भी अधिक निराशाजनक नतीजे सामने आएं।

सर्वे के दौरान 40 फीसदी लोगों ने इलाज और आवास पर बढ़ रहे खर्च को अपनी एक बड़ी चिंता बताया। दो तिहाई लोगों ने कहा कि महंगाई सबसे बड़ी चिंता बन गई है। टेक्सास राज्य के एक अस्पताल की कोऑर्डिनेटर क्रिस्टी मैरो ने अखबार से कहा- ‘वे चाहे जितनी भी तनख्वाह बढ़ाएं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। मैं अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हूं।’ 37 वर्षीया मैरो ने कहा कि अमेरिका में चौड़ी होती सामाजिक खाई कारण उन्हें अंदेशा है कि उनके बच्चों का भविष्यों का सुरक्षित नहीं रहेगा।    

सर्वे से सामने आया है कि अमेरिका में नौकरियों की स्थिति को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। सर्वे में शामिल आधे से ज्यादा लोगों ने कहा कि आज जितने वेतन के स्तर पर भविष्य में नौकरी ढूंढना आसान साबित नहीं होगा। एनओआरसी के मुताबिक नौकरियों को लेकर आज जितनी आशंका अमेरिका में नजर आ रही है, उतनी 2010 के बाद कभी नजर नहीं आई।

सर्वे में शामिल 44 फीसदी लोगों ने कहा कि उनकी वित्तीय स्थिति आज उससे कहीं अधिक खराब है, जिसकी अपेक्षा उन्होंने की थी। एक तिहाई लोगों ने कहा कि वे अपनी वित्तीय स्थिति से बिल्कुल संतुष्ट नहीं है। जबकि ऐसे लोगों की संख्या एक तिहाई से कम रही, जिन्हें भविष्य में अपने परिवार के जीवन स्तर में सुधार की आशा थी।   

सर्वे से जुड़े विश्लेषकों के मुताबिक अगली पीढ़ी के भविष्य को लेकर घटते भरोसे का प्रमुख कारण अमेरिकियों के कॉलेज डिग्री को लेकर बढ़ता संदेह है। डिग्री से भविष्य सुधरेगा, इसको लेकर देश में विश्वास तेजी से घटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed