फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations: UN General Assembly President Volkan Bozkir praises India for rich work

संयुक्त राष्ट्र : यूएन महासभा अध्यक्ष ने समृद्ध कार्यों पर भारत की प्रशंसा की

Fri, 23 Jul 2021 01:18 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 23 Jul 2021 01:18 AM IST
सार

  • समुद्री सुरक्षा, शांति रक्षा और अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा पर होगी उच्च स्तरीय चर्चा
  • बोज्किर ने भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति के साथ समन्वय की बैठक 

विज्ञापन
United Nations: UN General Assembly President Volkan Bozkir praises India for rich work
वोल्कन बोजकिर - फोटो : twitter

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोज्किर ने अगस्त में सुरक्षा परिषद की भारत की अध्यक्षता के दौरान किए जाने वाले ‘समृद्ध’ कार्यों के लिए भारत की प्रशंसा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत इसके लिए उपयुक्त देश है। इन कार्यों में समुद्री सुरक्षा, शांति रक्षा और अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा को आतंकवाद से होने वाले खतरों पर उच्च स्तरीय चर्चा शामिल होगी।
विज्ञापन


वोल्कन बोज्किर ने कहा, अगस्त माह की अध्यक्षता के लिए भारत उपयुक्त देश
बोज्किर ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति के साथ समन्वय बैठक की। तिरुमूर्ति अगस्त महीने के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष होंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र के अध्यक्ष के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, तिरुमूर्ति ने बोज्किर को 15 देशों की परिषद की भारत की अध्यक्षता के दौरान होने वाली मुख्य गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गतिविधियों का ध्यान समुद्री सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और शांति रक्षा के साथ ही आतंकवादी कृत्यों से वैश्विक शांति व सुरक्षा को होने वाले खतरों को लेकर उच्च स्तरीय चर्चा पर केंद्रित होगा। उन्होंने महासभा के 76वें सत्र के उच्च स्तरीय सप्ताह की तैयारियों पर भी चर्चा की। यह सत्र सितंबर में आयोजित किया जाएगा। बोज्किर ने उनके मुलाकात करने के लिए तिरुमूर्ति का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed