फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations India Permanent Representative Ruchira Kamboj Ukraine Crisis Afghanistan Terrorism Conference U

UNSC: सागर खाद्यान्न और उर्वरक पैकेज समझौते के नवीनीकरण की पुष्टि, भारत ने कही यह बात

Thu, 17 Nov 2022 02:32 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 17 Nov 2022 02:32 PM IST
सार

समझौते में काला सागर में यूक्रेन के कुछ बंदरगाहों से अनाज की ढुलाई की अनुमति दी गई है, जिसका उद्देश्य करीब एक करोड़ टन अनाज की आपूर्ति करके अंतरराष्ट्रीय मूल्यों को कम करने में मदद देना है।
 

विज्ञापन
United Nations India Permanent Representative Ruchira Kamboj Ukraine Crisis Afghanistan Terrorism Conference U
Ruchira Kamboj, Ambassador of India to UN - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले काला सागर खाद्यान्न और उर्वरक पैकेज समझौते का नवीनीकरण किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र ने इसकी पुष्टि कर दी है। इससे पहले भारत ने उम्मीद जताई थी कि संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले काला सागर खाद्यान्न और उर्वरक पैकेज समझौते का आने वाले दिनों में नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


भारत ने कहा था कि इसे सभी पक्षों की ओर से पूरी तरह लागू किया जाना चाहिए। समझौते के तहत रूस के साथ जारी संघर्ष के बीच यूक्रेन से खाद्यान्न निर्यात की अनुमति है। संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से यह समझौता 22 जुलाई को हुआ था। यह 19 नवंबर को समाप्त होने जा रहा है। 
विज्ञापन


समझौते में काला सागर में यूक्रेन के कुछ बंदरगाहों से अनाज की ढुलाई की अनुमति दी गई है, जिसका उद्देश्य करीब एक करोड़ टन अनाज की आपूर्ति करके अंतरराष्ट्रीय मूल्यों को कम करने में मदद देना है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन पर ब्रीफिंग में यह बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार से
आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के तरीकों पर चर्चा के लिए दिल्ली में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन शुक्रवार से शुरू होगा। इसमें 75 देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। गृह मंत्रालय 18-19 नवंबर को ‘आतंकवाद के लिए कोई धन नहीं : आतंकवाद के वित्तपोषण से मुकाबले के लिए मंत्रियों का सम्मेलन’ की मेजबानी करेगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेता हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन का उद्घाटन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed