{"_id":"6031d9b98f14b20acb6594dc","slug":"united-airlines-boeing-bound-for-honolulu-suffered-engine-failure-shortly-after-takeoff-from-denver-pasengers-crew-are-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेकऑफ के बाद फेल हुआ यूनाइटेड बोइंग 777 का इंजन, उतरते वक्त गिरा मलबा, सभी यात्री सुरक्षित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टेकऑफ के बाद फेल हुआ यूनाइटेड बोइंग 777 का इंजन, उतरते वक्त गिरा मलबा, सभी यात्री सुरक्षित
Sun, 21 Feb 2021 09:26 AM IST
स्नेहा बलूनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डेनवर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डेनवर
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Sun, 21 Feb 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
यूनाइटेड एयरलाइंस का विमान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होनोलूलू जाने वाले यूनाइटेड एयरलाइंस बोइंग 777-200 विमान ने शनिवार को डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित आपात लैंडिंग की। टेकऑफ करने के तुरंत बाद विमान के इंजन में खराबी आ गई थी। यह जानकारी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने दी। विमान डेनवर लौट आया जहां इसने सुरक्षित लैंडिंग की।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में दिख रहा है कि एक घर के सामने इंजन का नैले (विमान के इंजन का ढक्कन) का एक हिस्सा गिरा हुआ है। वहीं पुलिस ने अन्य मलबे की तस्वीरें साझा की हैं। युनाइटेड का कहना है कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। एजेंसी ने एक बयान में कहा, 'एफएए हवाई जहाज के उड़ान पथ के आसपास के क्षेत्र में मलबा पाए जाने से अवगत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Additional debris scattered across turf field at Commons Park. Please avoid the area if possible. pic.twitter.com/tmos5HBVwV
— Broomfield Police (@BroomfieldPD) February 20, 2021
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और एफएए ने कहा है कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। कोलोराडो में ब्रूमफील्ड पुलिस विभाग ने कहा कि आसपास के क्षेत्रों में विमान का मलबा गिरा है और लोगों को विमान के टुकड़ों को छूने या उन्हें हिलाने को लेकर चेतावनी दी गई है। यूनाइटेड ने कहा कि विमान में 341 लोग सवार थे। इसमें 231 यात्री और 10 चालक दल के सदस्य थे।
यूनाइटेड ने कहा कि वह एफएए, एनटीएसबी के साथ-साथ स्थानीय कानून प्रवर्तन के संपर्क में भी है। यूनाइटेड ने एक बयान में कहा, 'सभी यात्रियों और चालक दल को विमान से उतार दिया गया है और टर्मिनल वापस भेज दिया गया है। अब हम अगले कुछ घंटों में अपने यात्रियों को होनोलूलू पहुंचाने के लिए एक नई उड़ान की व्यवस्था कर रहे हैं।'
एसोसिएशन ऑफ फ्लाइट अटेंडेंट-सीडब्ल्यूए, जो यूनाइटेड के केबिन क्रू का प्रतिनिधित्व करता है, ने कहा कि उसके कर्मचारी सहायता और सुरक्षा समितियां क्रू को सहायता प्रदान कर रहे हैं। श्रमिक संघ ने कहा, 'हम इस बात के आभारी हैं कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया।' वहीं बोइंग ने कहा कि उसे इस घटना के बारे में पता है।