फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Union Environment Minister bhupendra yadav said at UNEA Use latest science and technology to deal with environmental crisis

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा: भारत ने डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल पर दिया जोर, कहा- हमें एक साथ आने की जरूरत

Fri, 04 Mar 2022 05:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 04 Mar 2022 05:19 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की पचासवीं वर्षगांठ को मनाने ने लिए पांचवीं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा के विशेष सत्र में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि ये अवसर प्रमुख पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के साथ काम करने के लिए है। 
 

विज्ञापन
Union Environment Minister bhupendra yadav said at UNEA Use latest science and technology to deal with environmental crisis
भूपेंद्र यादव - फोटो : ANI

विस्तार

नैरोबी में आयोजित संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा के विशेष सत्र में भारत ने नवीनतम विज्ञान और डिजिटल उपकरणों की आवश्यकता पर बल दिया है। शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (यूएनईए) में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए नवीनतम विज्ञान और डिजिटल उपकरणों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वैश्विक ज्ञान और टेक्नॉलॉजी को बिना किसी बाधा के आदान-प्रदान करने पर बल देना महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की पचासवीं वर्षगांठ को मनाने ने लिए पांचवीं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा के विशेष सत्र में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि ये अवसर प्रमुख पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के साथ काम करने के लिए है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूएनईपी की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने, पर्यावरण संबंधी चुनौतियों जिसमें जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता के क्षेत्रों और प्रदूषण आदि से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के 50 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस काल में यूएनईपी ने वैश्विक समुदाय की असाधारण सेवा की है। उन्होंने बताया कि गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए भारत 1972 में यूएनसीपी के साथ जुड़ा था। 


गौरतलब है कि पांचवीं  संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा का 28 फरवरी को नैरोबी में शुभारंभ हुआ था। जो शुक्रवार को एक विशेष सत्र के साथ समाप्त होगी। इस विशेष सत्र में शामिल होने के लिए भूपेंद्र यादव बुधवार को नैरोबी पहुंच गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed