{"_id":"62b012e4f922b32fdb146d99","slug":"unidentified-gunmen-opened-fire-at-car-in-north-waziristan-4-social-activists-killed-engaged-in-peace-efforts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: उत्तरी वजीरिस्तान में बंदूकधारियों का हमला, शांति प्रयासों में जुटे चार कार्यकर्ताओं की हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: उत्तरी वजीरिस्तान में बंदूकधारियों का हमला, शांति प्रयासों में जुटे चार कार्यकर्ताओं की हत्या
Mon, 20 Jun 2022 11:55 AM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, वजीरिस्तान
एएनआई, वजीरिस्तान
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:55 AM IST
सार
हमला मिराली तहसील के हैदरखेल इलाके में रविवार को हुआ। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर आए अज्ञात लोगों ने चलती कार पर गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन
वजीरिस्तान में फायरिंग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के आतंकवाद प्रभावित उत्तरी वजीरिस्तान जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक कार पर हमला कर चार सामाजिक कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया। ये कार्यकर्ता क्षेत्र में शांति बहाली में जुटे युवा संगठन के सदस्य थे।
विज्ञापन
हमला मिराली तहसील के हैदरखेल इलाके में रविवार को हुआ। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर आए अज्ञात लोगों ने चलती कार पर गोलियां बरसाईं। हमले में चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी सामाजिक संगठन 'यूथ ऑफ वजीरिस्तान' से जुड़े थे। मृतकों की पहचान वकार अहमद डावर, सुनैद अहमद डावर, आमद डावर और असदुल्ला के रूप में हुई।
विज्ञापन
वजीरिस्तान में जर्ब-ए-अज्ब सैन्य अभियान के बाद गठित यूथ ऑफ वजीरिस्तान आतंकवाद प्रभावित इस क्षेत्र में शांति बहाली के लिए काम करता है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इस संगठन ने टारगेट किलिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना भी दिया था।
विज्ञापन
दो लोगों को अगवा कर मार डाला
इस बीच, एक और मामला दर्ज किया गया है, जहां एक बाजार से अगवा किए गए दो लोगों के गोलियों से छलनी शव टोची नदी के पास पाए गए थे। मिराली के लोगों के अनुसार अज्ञात बंदूकधारियों ने बाजार से दो लोगों का अपहरण कर लिया था। अभी तक किसी भी समूह ने इस हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।
आतंकी गतिविधियां बढ़ीं
इलाके में पाकिस्तानी पुलिस भी आतंकियों का मुख्य निशाना बनती जा रही है। हाल ही में, पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रूप से उत्तरी वजीरिस्तान जिले में आतंकवादी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि देश के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने में एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया।