{"_id":"68d30ad9cfc9c1a3d4053b57","slug":"unga-trump-to-zelensky-with-nato-help-ukraine-can-win-back-territory-lost-to-russia-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Politics: 'रूस से अपनी जमीन वापस ले सकता है यूक्रेन', ट्रंप नाटो देशों से मदद का जिक्र कर जेलेंस्की से बोले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Politics: 'रूस से अपनी जमीन वापस ले सकता है यूक्रेन', ट्रंप नाटो देशों से मदद का जिक्र कर जेलेंस्की से बोले
Wed, 24 Sep 2025 02:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:32 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि यूक्रेन यूरोपीय संघ, नाटो और आर्थिक सहयोग से अपने खोए क्षेत्र वापस ले सकता है। उन्होंने रूस को कमजोर बताते हुए यूरोप से सख्त प्रतिबंध और ऊर्जा आयात रोकने की अपील की। जेलेंस्की से मुलाकात में ट्रंप ने समर्थन जताया, लेकिन सीधे अमेरिकी हथियार या नए प्रतिबंधों का वादा नहीं किया।
विज्ञापन
वोलोदिमिर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया कि यूक्रेन अपने खोए हुए सभी क्षेत्र रूस से वापस ले सकता है। यह उनके पहले के रुख से अलग है, जब वे युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन को रियायतें देने की सलाह देते रहे थे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यूरोपीय संघ, नाटो और वित्तीय सहयोग से यूक्रेन अपने मूल सीमाओं तक वापस पहुंच सकता है। हालांकि, उन्होंने नए अमेरिकी हथियारों की बिक्री या सीधे प्रतिबंधों का उल्लेख नहीं किया, बल्कि सुझाव दिया कि नाटो देश अमेरिकी हथियार खरीदकर यूक्रेन को दें।
जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात गर्मजोशी भरी रही, जबकि दोनों के रिश्ते पहले तनावपूर्ण रहे हैं। जेलेंस्की ने अतिरिक्त अमेरिकी मदद मांगी और कहा कि वे युद्ध समाप्त करने और सुरक्षा गारंटी पर चर्चा करेंगे। ट्रंप ने कहा कि रूस तीन साल से अधिक समय से लड़ रहा है, लेकिन उसकी “कागजी शेर” जैसी स्थिति उजागर हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था बुरी हालत में है, और यूरोप अगर रूसी तेल-गैस का आयात बंद करे तो युद्ध जल्दी खत्म हो सकता है।
ये भी पढ़ें: West Asia Crisis: अमेरिका UNSC में अलग-थलग? गाजा संकट के बीच अधिकांश देश बोले- हम सीजफायर-फलस्तीन के पक्ष में
रूस पर शक्तिशाली टैरिफ रोक सकते हैं रक्तपात
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात में भी ट्रंप ने जोर दिया कि यूरोप को रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने होंगे। यूरोपीय संघ ने नए प्रतिबंध और ऊर्जा आयात घटाने का आश्वासन दिया। ट्रंप ने कहा कि रूस पर 'शक्तिशाली टैरिफ' जल्दी रक्तपात रोक सकते हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि रूसी लड़ाकू विमान नाटो देशों की सीमा का उल्लंघन करें तो अमेरिका नाटो सहयोगियों को समर्थन देगा, हालांकि सीधा हस्तक्षेप परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
अब कितनी और जानें दोनों ओर से जाएंगी: ट्रंप
ट्रंप ने महासभा में अपने संबोधन में कहा कि यह युद्ध रूस को कमजोर दिखा रहा है और यह 'एक छोटे संघर्ष' के रूप में खत्म होना चाहिए था, लेकिन खराब नेतृत्व ने इसे लंबा खींच दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि अब कितनी और जानें दोनों ओर से बेवजह जाएंगी।
इस विषय पर फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ भी हुई बात
ट्रंप ने इस मुद्दे पर UNGA के सत्र से इतर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ भी बात की। उन्होंने यूक्रेन और रूस के बीच तीन साल से अधिक समय से जारी हिंसक संघर्ष के विषय पर कहा, इमैनुएल मैक्रों ने वास्तव में कुछ युद्धों में मेरी मदद की है। हमने सात युद्ध सुलझाए हैं। सबसे बड़ी निराशा यूक्रेन और रूस का मामला है, लेकिन मुझे लगता है कि इसका भी समाधान होगा। मुझे लगा था कि पुतिन के साथ मेरे संबंधों के कारण यह सबसे आसान होगा। लेकिन दुर्भाग्य से, उस रिश्ते का कोई मतलब नहीं निकला।
ये भी पढ़ें: India-Italy Ties: 'भारत अहम भूमिका निभा सकता है', दुनिया में चल रहे संघर्षों के समाधान पर इटली की पीएम मेलोनी
2025 में नागरिक हताहतों की संख्या 40 फीसदी बढ़ी
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2025 में यूक्रेन में नागरिक हताहतों की संख्या 2024 की तुलना में 40% बढ़ी है, क्योंकि रूस ने मिसाइल और ड्रोन हमलों में इजाफा किया है। वहीं, ट्रंप की शांति वार्ताओं की कोशिशें, जिनमें पुतिन और जेलेंस्की की सीधी बातचीत की योजना भी शामिल थी, ठप पड़ी हैं क्योंकि मॉस्को ने किसी तरह की वार्ता में रुचि नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
#WATCH | On being asked, 'Do you think NATO countries should shoot down Russian aircraft if they enter their airspace, US President Donald Trump replies, "Yes, I do."
विज्ञापन
On whether he still trusts Russian President Vladimir Putin, he replies, "I'll let you know in about a month."… pic.twitter.com/Fdei7DAPABविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 23, 2025
जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात गर्मजोशी भरी रही, जबकि दोनों के रिश्ते पहले तनावपूर्ण रहे हैं। जेलेंस्की ने अतिरिक्त अमेरिकी मदद मांगी और कहा कि वे युद्ध समाप्त करने और सुरक्षा गारंटी पर चर्चा करेंगे। ट्रंप ने कहा कि रूस तीन साल से अधिक समय से लड़ रहा है, लेकिन उसकी “कागजी शेर” जैसी स्थिति उजागर हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था बुरी हालत में है, और यूरोप अगर रूसी तेल-गैस का आयात बंद करे तो युद्ध जल्दी खत्म हो सकता है।
ये भी पढ़ें: West Asia Crisis: अमेरिका UNSC में अलग-थलग? गाजा संकट के बीच अधिकांश देश बोले- हम सीजफायर-फलस्तीन के पक्ष में
रूस पर शक्तिशाली टैरिफ रोक सकते हैं रक्तपात
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात में भी ट्रंप ने जोर दिया कि यूरोप को रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने होंगे। यूरोपीय संघ ने नए प्रतिबंध और ऊर्जा आयात घटाने का आश्वासन दिया। ट्रंप ने कहा कि रूस पर 'शक्तिशाली टैरिफ' जल्दी रक्तपात रोक सकते हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि रूसी लड़ाकू विमान नाटो देशों की सीमा का उल्लंघन करें तो अमेरिका नाटो सहयोगियों को समर्थन देगा, हालांकि सीधा हस्तक्षेप परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
अब कितनी और जानें दोनों ओर से जाएंगी: ट्रंप
ट्रंप ने महासभा में अपने संबोधन में कहा कि यह युद्ध रूस को कमजोर दिखा रहा है और यह 'एक छोटे संघर्ष' के रूप में खत्म होना चाहिए था, लेकिन खराब नेतृत्व ने इसे लंबा खींच दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि अब कितनी और जानें दोनों ओर से बेवजह जाएंगी।
इस विषय पर फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ भी हुई बात
ट्रंप ने इस मुद्दे पर UNGA के सत्र से इतर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ भी बात की। उन्होंने यूक्रेन और रूस के बीच तीन साल से अधिक समय से जारी हिंसक संघर्ष के विषय पर कहा, इमैनुएल मैक्रों ने वास्तव में कुछ युद्धों में मेरी मदद की है। हमने सात युद्ध सुलझाए हैं। सबसे बड़ी निराशा यूक्रेन और रूस का मामला है, लेकिन मुझे लगता है कि इसका भी समाधान होगा। मुझे लगा था कि पुतिन के साथ मेरे संबंधों के कारण यह सबसे आसान होगा। लेकिन दुर्भाग्य से, उस रिश्ते का कोई मतलब नहीं निकला।
#WATCH | New York | US President Donald Trump says, "Emmanuel has actually helped me with a couple of the wars. We settled seven wars. The biggest disappointment, but I think that'll happen eventually, is the Ukraine and Russia situation. I thought that would be the easiest one… pic.twitter.com/AE8UkN22cA
— ANI (@ANI) September 23, 2025