UN: 'ईरान ने की राष्ट्रपति ट्रंप को मारने की कोशिश', अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में किया बड़ा दावा
अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने यूएन में कहा कि ईरान ने राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कोशिश की और अमेरिका ने ईरान पर हमले वैध तरीके से किए। उन्होंने वैश्विक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमलों का बचाव किया।
और भी पढ़ें:- Israel-Iran War Live: खामेनेई के सलाहकार और कमांडर-इन-चीफ की मौत; इस्राइल ने ईरान के 30+ ठिकानों में किया हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की मौत हो गई है। कल तड़के सुबह इस्राइल ने ईरान के कई शहरों और सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए। ये हमले ईरान के मिलिट्री बेस, एयरफील्ड और सरकारी स्थानों को निशाना बनाकर किए गए। आज भी ईरान में हमलों का दौर जारी है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) में अमेरिका ने बड़ा दावा किया। अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने कहा कि ईरानी सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे और प्रॉक्सी के माध्यम से मारने की कोशिश की।
‘ईरान इस्राइल को खत्म करना चाहता था’
यूएन सुरक्षा परिषद (UNSC) में माइक वाल्ट्ज ने कहा कि ईरान 47 वर्षों से लगातार ‘अमेरिका को मौत’ का नारा दे रहा है और इस्राइल को समाप्त करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ हमले करने, UN चार्टर का उल्लंघन करने और मिडिल ईस्ट में शांति के लिए खतरा पैदा करने का आरोप लगाया।
The Iranian regime has even attempted to assassinate the U.S. president — President Donald Trump.
— Ambassador Mike Waltz (@USAmbUN) March 1, 2026
Now they are masquerading as a victim. Now we have taken lawful action. pic.twitter.com/keHfqp74Cg
‘ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई’
वॉल्ट्ज ने कहा कि ईरान ने ट्रंप को मारने के प्रयास किए और खुद को पीड़ित बताते हुए अपनी कार्रवाइयों को छिपाने की कोशिश की। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान की गतिविधियां अमेरिका, उसके सैनिकों, बेस, सहयोगियों और दुनिया भर के पार्टनर्स के लिए खतरा हैं।
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का बचाव
अमेरिकी-इस्राइल ऑपरेशन को लेकर अमेरिका ने UNSC में कहा कि यह UN चार्टर के आर्टिकल 51 के तहत, देश और उसके सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वैध कदम है। वाल्ट्ज ने यह भी बताया कि ईरानी लोग इन हमलों पर शिकायत नहीं कर रहे, बल्कि जश्न मना रहे हैं, शायद वे अपनी आजादी की उम्मीद जता रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.