फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN peacekeeping chief Lacroix India steadily supported initiatives to improve peacekeeping

UN: शांति स्थापना के कार्यों पर भारत की सराहना, जानें क्या बोले संयुक्त राष्ट्र शांति सेना प्रमुख लैक्रॉस?

Tue, 05 Dec 2023 12:57 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 05 Dec 2023 12:57 PM IST
सार

विश्व में शांति स्थापना के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा करते हुए संयुक्त राष्ट्र शांति सेना प्रमुख जीन-पियरे लैक्रॉस ने भारत की सराहना की। उन्होंने कहा, हम भारत द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभारी है। 

विज्ञापन
UN peacekeeping chief Lacroix India steadily supported initiatives to improve peacekeeping
संयुक्त राष्ट्र शांति सेना प्रमुख जीन-पियरे लैक्रॉस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र शांति सेना प्रमुख जीन-पियरे लैक्रॉस ने भारत को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि सैन्य और पुलिस योगदान देने वाले प्रमुख देशों में से भारत ने शांति स्थापना अभियानों में सुधार के लिए लगातार सहयोग और समर्थन किया है। शांति स्थापना में हम भारत को एक प्रमुख भागीदार मानते हैं।
विज्ञापन


एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, हम इस मुद्दे पर तो पूर्ण रूप से भारत पर भरोसा करते हैं। भारत ने हमेशा में शांति स्थापना के लिए सभी पहलों का लगातार समर्थन किया है। लैक्रॉस ने कहा कि भारत के पास कई क्षमताएं हैं जो संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना के साथ सहयोग के लिए अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन


लैक्रॉस ने भारत के साथ प्रौद्योगिकी पर भारत के साथ सहयोग करने पर अत्यधिक जोर दिया। उन्होंने कहा, हम शांति स्थापना में महिलाओं की भूमिका और संख्या बढ़ाने के मामले में भी भारत से मदद की उम्मीद करते हैं। ऐसे कई क्षेत्र हैं, जिसमें भारत की भूमिका और सहयोग बहुत महत्वपूर्ण होगा। भारत की तारीफ करते हुए लैक्रॉस शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों के लिए जवाबदेही पर भारत अग्रणी रहा है। हम इसके लिए भारत के आभारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति सेना प्रमुख ने कहा, 'हमारा लक्ष्य शांति समझौतों और संबंधित प्रक्रियाओं को सुरक्षित करने और लागू करने में मदद करना है। विभाजित दुनिया में सफल होने के लिए हमें सदस्य देशों की एकजुट और सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है।


संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक कि मंत्रिस्तरीय बैठक एक्शन फॉर पीसकीपिंग और एफॉरपी+ (एक्शन फॉर पीसकीपिंग प्लस) कार्यान्वयन योजना के तहत चल रहे सुधार के अनुरूप, वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों और जरूरतों को पूरा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना प्रयासों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक समर्थन और ठोस प्रतिबद्धताओं को सुरक्षित करने का प्रयास करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed