UNSC: सीरिया के रासायनिक हथियारों पर बैठक, पी माथुर ने रखा भारत का पक्ष, बोले- ओपीसीडब्ल्यू और सीरिया के बीच मतभेद जल्द खत्म हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सीरिया के रासायनिक हथियारों पर बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा कि "यह हमारा सैद्धांतिक रुख है कि रासायनिक हथियार सम्मेलन (सीडब्ल्यूसी) सामूहिक विनाश के हथियारों की पूरी श्रेणी के उन्मूलन के लिए एक अनूठा, गैर-भेदभावपूर्ण निरस्त्रीकरण साधन है।"
पी माथुर ने कहा कि "हम जल्द से जल्द मतभेदों को हल करने के लिए सीरिया और रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) तकनीकी सचिवालय के बीच निरंतर जुड़ाव को प्रोत्साहित करते हैं।" उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि राजनीतिक और मानवीय जैसे अन्य मामलों में प्रगति से सीरिया को राजनीतिक प्रक्रिया के संबंध में संभावित रूप से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
India continues to believe that progress on other tracks - political & humanitarian - would help with potential forward movement in respect of the political process in Syria: Pratik Mathur, Counsellor, India's Permanent Mission to UN, at UNSC meeting on Syria (chemical weapons)
— ANI (@ANI) February 28, 2022