फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN declares 2025 to 2034 the decade to combat increasing sand and dust storms from Africa to China

UN: रेत और धूल भरी आंधियों से निपटने के लिए 2025 से 2034 तक संयुक्त राष्ट्र दशक घोषित, महासभा ने लिया फैसला

Thu, 11 Jul 2024 05:12 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 11 Jul 2024 05:12 AM IST
सार

रेत और धूल भरी आंधियों से निपटने के लिए 2025 से 2034 तक संयुक्त राष्ट्र दशक की घोषणा किया गया है। यूएन की असेंबली ने जोरदार समर्थन के साथ यह पहल की है। 


 

विज्ञापन
UN declares 2025 to 2034 the decade to combat increasing sand and dust storms from Africa to China
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय - फोटो : एएनआई

विस्तार

 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बुधवार को रेत और धूल भरी आंधियों से निपटने के लिए 2025 से 2034 तक संयुक्त राष्ट्र दशक की घोषणा की है। जिसमें बताया गया है कि  मध्य अफ्रीका से उत्तरी चीन तक बदलते मौसम की घटनाएं स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्थाओं को खतरे में डाल रही हैं।

विज्ञापन


युगांडा के संयुक्त राष्ट्र के राजदूत गॉडफ्रे क्वोबा, जिन्होंने 77 समूह की तरफ से प्रस्ताव पेश किया। जो कि 134 विकासशील देशों और चीन के शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र समूह है। इस दौरान 193 सदस्यों को बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य रेत और धूल के नकारात्मक प्रभावों को रोकना और कम करना है। यूएन में सदन के सदस्यों के समर्थन से अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस द्वारा जोरदार ध्वनि के साथ प्रस्ताव को पास किया। 
विज्ञापन


2022 की एक रिपोर्ट के आधार पर मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन ने कहा कि हाल के वर्षों में रेत और धूल भरी आंधियों की आवृत्ति में तेजी से वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तूफान सांस संबंधी बीमारियों को बढ़ा सकते हैं। फसलों और पशुओं को मार सकते हैं और मरुस्थलीकरण को बढ़ा सकते हैं। सम्मेलन का अनुमान है कि 2 ट्रिलियन टन रेत और धूल सालाना वायुमंडल में प्रवेश करती है 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेत और धूल के तूफान से निपटने के अंतरराष्ट्रीय दिवस से दो दिन पहले की घोषणा
इस प्रस्ताव को 12 जुलाई को रेत और धूल के तूफान से निपटने के अंतर्राष्ट्रीय दिवस से दो दिन पहले अपनाया गया है।  जिसे महासभा ने पिछले साल घोषित किया था और 2024 में यह पहली बार मनाया जाएगा।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed