फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN chief guterres appointed indian woman as under secretary general and Associate administrator of undp

संरा महासचिव ने भारतीय महिला को यूएनडीपी की अवर महासचिव एवं एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया

Thu, 18 Feb 2021 07:13 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 18 Feb 2021 07:13 AM IST
विज्ञापन
UN chief guterres appointed indian woman as under secretary general and Associate administrator of undp
un General secretary antonio guterres - फोटो : ANI

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने वित्त एवं निवेश के क्षेत्र की जानी-मानी भारतीय विशेषज्ञ ऊषा राय-मोनारी को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की अवर महासचिव और एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि ब्लैकस्टोन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रुप की वरिष्ठ सलाहकार राव-मोनारी निवेश के क्षेत्र की एक पेशेवर हैं, जिन्हें खासकर बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव है।
विज्ञापन


राव-मोनारी ने पहले ब्लैकस्टोन पोर्टफोलियो की एक कंपनी ग्लोबल वाटर डेवलपमेंट पार्टनर्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किया है और वह विश्व बैंक समूह के हिस्सा अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम में सतत व्यापार सलाहकार समूह की निदेशक समेत कई वरिष्ठ पद संभाल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राव-मोनारी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स / स्कूल ऑफ बिजनेस’ से अंतरराष्ट्रीय मामलों एवं वित्त में स्नातकोत्तर की डिग्री और मुंबई स्थित जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से प्रबंधन अध्ययन में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed