फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Umpire signalled a 'no-ball': Imran Khan on party being denied its cricket bat election symbol

Pakistan: 'दो पसंदीदा अंपायरों के साथ मैच खेल रहे नवाज, एक ने नो-बॉल दे दी', इमरान का सुप्रीम कोर्ट पर निशाना

Tue, 16 Jan 2024 04:56 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Jan 2024 04:56 PM IST
सार

Pakistan: जेल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ अपने पसंदीदा अंपायरों के साथ मैच खेलते हैं। एक अंपायर ने परसो ही नो-बॉल का इशारा किया है। 
 

विज्ञापन
Umpire signalled a 'no-ball': Imran Khan on party being denied its cricket bat election symbol
Imran Khan - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने हैं। उससे पहले सियासी दलों के एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इस बीच, जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ, सर्वोच्च न्यायालय और शक्तिशाली सेना पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नवाज 'दो अंपायरों' के समर्थन से चुनाव लड़ रहे हैं और उनमें से एक अंपायर ने हाल ही में पीटीआई को चुनाव से किनारे करने के लिए 'नो बॉल' का संकेत दिया है।

विज्ञापन

पसंद के अंपायरों के साथ मैच खेलते हैं नवाज 
सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी को उसके क्रिकेट बैट के चुनाव चिह्न वंचित किया है। इसको लेकर इमरान खान ने 'लंदन प्लान' को जिम्मेदार ठहराया। एक प्रमुख दैनिक अखबार की खबर के मुताबिक, खान ने तोशाखाना मामले में सुनवाई के बाद रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल के बाहर पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, (पूर्व प्रधानमंत्री) नवाज अपने पसंद के अंपायरों के साथ मैच खेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय पर साधा निशाना
पीटीआई प्रमुख ने उच्चतम न्यायालय के आदेश का जिक्र करते हुए कहा, परसों एक अंपायर ने नो-बॉल दी थी। सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी पार्टी को उनके क्रिकेट बैट के चुनाव चिह्न से वंचित किया है। इमरान खान सेना और शीर्ष अदालत को अंपायर बता रहे हैं, जो रिकॉर्ड चौथी बार नवाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने की हिमायत कर रहे हैं। 

विज्ञापन

शीर्ष अदालत ने ईसीपी के फैसले को बरकरार रखा
गौरतलब है कि चुनाव आयोग (ईसीपी) ने पिछले साल 22 दिसंबर को पीटीआई के लिए क्रिकेट बैट को चुनाव चिह्न को रद्द कर दिया था। इसके लिए ईसीपी ने पार्टी के आतंरिक चुनाव में पारदर्शिता न होने का हवाला दिया। हालांकि, बाद में पेशावर उच्च न्यायालय ने पीटीआई के लिए इस चुनाव चिह्न को बहाल कर दिया था। इसके बाद ईसीपी ने उच्च न्यायालय के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी। फिर सर्वोच्च न्यायालय ने ईसीपी के फैसले को बरकरार रखा। 

इमरान खान ने कहा कि नवाज शरीफ को 'लंदन प्लान' के तहत राहत दी गई है और उन्हें चुनाव के दौरान जेल में बंद किया गया है। पीटीआई का आरोप है कि 'लंदन प्लान' के तहत आम चुनाव में सैन्य प्रतिष्ठान के समर्थन से नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा और इमरान खान की पार्टी को कुचल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed