फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine War Russia may destroy Ukraine first line putin zelensky Biden

Ukraine War: इस साल यूक्रेन की पहली पंक्ति की सेना को तबाह कर सकता है रूस, हथियारों की मदद न मिलना बड़ी वजह

Wed, 17 Apr 2024 10:45 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 17 Apr 2024 10:45 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि यूक्रेन और इस्राइली सहयोगियों को सहायता उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Ukraine War Russia may destroy Ukraine first line putin zelensky Biden
यूक्रेन पर रूस का हमला - फोटो : ani

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच एक विदेशी मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि हथियारों की कमी के कारण यूक्रेन में स्थिति मुश्किल हो गई है। रूसी सेना अब यूक्रेनी सेना पर भारी पड़ती दिख रही है। इस वजह से रूस इस गर्मी में यूक्रेनी सेना की पहली पंक्ति को ध्वस्त कर सकता है। यूक्रेनी सैनिकों का मनोबल भी कथित रूप से कमजोर हो रहा है।

विज्ञापन

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यूक्रेन और इस्राइली सहयोगियों को सहायता उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका लगातार यूक्रेन की मदद कर रहा है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने हाल ही में आंखें मूंदने के लिए अपने देश के सहयोगियों की आलोचना की थी।

विज्ञापन

यूक्रेन को भारत से आस
युद्ध को दो साल पूरा होने पर यूक्रेन के उप विदेश मंत्री इरीना बोरोवेत्स ने कहा था कि भारत को शांति-खोज समाधान का हिस्सा बनना ही होगा। भारत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रहा है, इसलिए उससे कई उम्मीदें भी हैं। भारत के रूस और अमेरिका दोनों से अच्छे संबंध हैं। बोरोवेत्स ने कहा कि सबसे पहले, भारत एक वैश्विक नेता है, जो यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है। वह रूस-यूक्रेन जंग के शांतिपूर्ण समाधान खोजने में अधिक मुखर होकर कार्रवाई कर सकता है। बोरोवेत्स ने कहा, पीएम मोदी ने गत वर्ष उज्बेकिस्तान में रूसी राष्ट्रपति से यह तक कहा कि यह युद्ध का युग नहीं है। इस बयान को पूरी दुनिया का समर्थन मिला। उन्होंने कहा, यूक्रेन ने मार्च में स्विट्जरलैंड में होने वाले ग्लोबल पीस समिट में भारत को आमंत्रित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति भी पहले ही पीएम मोदी से जता चुके हैं उम्मीद
इससे पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि कि पीएम मोदी शांतिपूर्ण तरीकों से रूस-युक्रेन विवाद को हल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि हम पीएम मोदी के रूख को समझते हैं। हमने कई मौकों पर इसका बार-बार उल्लेख किया। मुझे पता है कि वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि मुद्दे को शांति से हल किया जा सके। हम इस पर गहराई से बात करेंगे। उन्होंने भारत-रूस संबंधों के लिए आभार व्यक्त किया था। हम दोनों विकास के नए आयाम छू रहे हैं। पुतिन ने भारत और रूस की साझेदारी पर भी बात की थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed