{"_id":"6291011d4f576e52db3b94b2","slug":"ukraine-war-1500-dead-in-severodonsk-so-far-kharkiv-attacked-after-two-weeks-of-peace-8-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine War: सेवेरोदोनेस्क में अब तक 1500 मौतें, दो सप्ताह की शांति के बाद खारकीव में गोलीबारी, 8 मारे गए ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine War: सेवेरोदोनेस्क में अब तक 1500 मौतें, दो सप्ताह की शांति के बाद खारकीव में गोलीबारी, 8 मारे गए
Fri, 27 May 2022 10:27 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 27 May 2022 10:27 PM IST
सार
सेवेरोदोनेत्स्क के मेयर ऑलेक्जेंडर स्ट्रीयुक ने कहा, यहां पिछले दिनों कम से कम 1500 लोग मारे गए हैं और शहर की 60 फीसदी रिहायशी इमारतें तबाह हो गई हैं।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन युद्ध के 93वें दिन यूक्रेनी शहर सेवेरोदोनेस्क भीषण जंग के केंद्र में है। जैसे-जैसे रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन में जारी सैन्य अभियान में बढ़त बना रही है, इस क्षेत्र के कस्बों-शहरों की व्यापक तबाही नागरिकों के लिए संकट ला रही है। सेवेरोदोनेस्क के मेयर ने 1500 लोगों की मौत का दावा किया है। पूर्वी दोनबास के 40 शहरों पर रूस ने हमले बढ़ा दिए जबकि खारकीव में गत दो सप्ताह की शांति के बाद गोलीबारी में 8 मौतें हो गई हैं।
विज्ञापन
सेवेरोदोनेत्स्क के मेयर ऑलेक्जेंडर स्ट्रीयुक ने कहा, यहां पिछले दिनों कम से कम 1500 लोग मारे गए हैं और शहर की 60 फीसदी रिहायशी इमारतें तबाह हो गई हैं। सेवेरोदोनेत्स्क, दोनबास के लुहांस्क क्षेत्र का ही एक हिस्सा है। स्ट्रीयुक का दावा है कि रूसी सेना शहर को शेष यूक्रेन से काटने में जुटी है। उधर, 40 शहरों में किए हमलों में मारे गए 8 लोगों में पांच माह का बच्चा और उसका पिता शामिल है जो हमले के वक्त सड़क से गुजर रहे थे। मां बुरी तरह घायल है।
विज्ञापन
शहर-कस्बों को जलाकर राख करने की कोशिश : जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी सेना देश के पूर्वी शहरों और कस्बों को जलाकर राख करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, यह कार्रवाई रूस की नरसंहार नीति का हिस्सा है। उधर, पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि रूसी सेना हर दिन आगे बढ़ती है और अगले ही दिन उसे वह जगह छोड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन
यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियार देने की तैयारी में अमेरिका
उधर, यूक्रेन को अमेरिका से 20 अरब डॉलर (करीब 1.55 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा के हथियार दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अमेरिका रूस को सबक सिखाने के लिए यूक्रेन को यह हथियार देने पर विचार कर रहा है। लेकिन अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने सरकार को तनाव बढ़ने की आशंका से आगाह भी किया है। उसने कहा है कि रूसी सीमा के भीतर हमला होने से स्थिति बिगड़ सकती है और युद्ध भड़क सकता है।
रूस ने भी लंबी दूरी के हथियारों को लेकर पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उन हथियारों का इस्तेमाल रूस पर हमले के लिए हुआ तो स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ जाएगी। बाइडन प्रशासन यूक्रेन को एम 142 हाई मोबिलिटी आर्टिलरी राकेट सिस्टम (एचआइएमएआरएस) देने पर विचार कर रहा है, जिसकी मारक क्षमता सैकड़ों किलोमीटर होती है। इसके अलावा यूक्रेन को एम 777 हावित्जर तोप भी देने पर विचार किया जा रहा है। जबकि डेनमार्क ने हार्पून एंटी शिप मिसाइल देने की घोषणा की है जिससे यूक्रेन की नौसेना की लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता बढ़ जाएगी।
जर्मनी यूक्रेन संघर्ष पर भारत के रूख का सम्मान करता है: राजदूत
जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने शुक्रवार को कहा कि जर्मनी, यूक्रेन संघर्ष पर भारत के रूख का सम्मान करता है और उसने कभी भी इस मसले पर भारत की आलोचना करने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि हर देश को अपने हितों के हिसाब से अपना रूख तय करने का हक है। दिल्ली में इंडियन वीमेन प्रेस कोर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लिंडनर ने यह भी घोषणा कि यहां जर्मन राजदूत के रूप में उनकी यह जिम्मेदारी कुछ सप्ताहों में खत्म हो जाएगी और वह शीघ्र ही सेवानिवृत हो रहे हैं। राजदूत ने कहा कि यूक्रेन युद्ध ने यूरोपीय संघ (ईयू)-भारत व्यापार समझौते की दिशा में काम करने के प्रयास को ‘काफी गति’ दी है , क्योंकि हमें व्यापार जारी रखने के लिए साझेदारों की जरूरत है।