फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine to get Phoenix Ghost Drones from US to face Russian Forces as aid package is announced news in hindi

War: जिन ड्रोन्स ने खत्म किया था रूसी टैंकों का बेड़ा, यूक्रेन को फिर वही मुहैया कराएगा US, जानें इनकी खासियत

Sat, 05 Nov 2022 09:36 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 05 Nov 2022 09:36 AM IST
सार

आखिर यह घोस्ट ड्रोन्स हैं क्या? ये कितने खतरनाक हैं? और रूसी सेना इनका इस्तेमाल कैसे करती आ रही है? इसके अलावा अमेरिका इस बार यूक्रेन को कितने ड्रोन्स मुहैया कराने की बात कह रहा है? आइये जानते हैं...

विज्ञापन
Ukraine to get Phoenix Ghost Drones from US to face Russian Forces as aid package is announced news in hindi
यूक्रेन को मिलंगे फीनिक्स घोस्ट ड्रोन्स। - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए अब आठ महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांकि, इस जंग का अंत फिलहाल नजर नहीं आ रहा, बल्कि दोनों ही देशों के बीच युद्ध का स्तर और घातक होने का खतरा जताया जा रहा है। इस बीच अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को मदद देना जारी रखा है। हाल ही में अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन के लिए 40 करोड़ डॉलर का सुरक्षा पैकेज आवंटित किया है। इसके तहत यूक्रेन की सेना को टी-72 टैंक और जमीन से हवा में मार करने वाली हॉक मिसाइलें मुहैया कराई जाएंगी। इतना ही नहीं यूक्रेन को एक बार फिर उन्हीं घोस्ट ड्रोन्स की खेप भी दी जाएगी, जिन्होंने मार्च-अप्रैल में डोनबास और कीव के बाहर जुटे रूसी टैंकों के बेड़े को तबाह कर के रख दिया था। 
विज्ञापन


इस बीच यह जानना अहम है कि आखिर यह घोस्ट ड्रोन्स हैं क्या? ये कितने खतरनाक हैं? और रूसी सेना इनका इस्तेमाल कैसे करती आ रही है? इसके अलावा अमेरिका इस बार यूक्रेन को कितने ड्रोन्स मुहैया कराने की बात कह रहा है? 
विज्ञापन


यूक्रेन को कितने घोस्ट ड्रोन देगा अमेरिका?
यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिका ने यूक्रेन को फीनिक्स घोस्ट ड्रोन्स मुहैया कराए हैं। इससे पहले जब रूस ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करना शुरू किया और कीव के बाहर अपने टैंकों का बेड़ा भेज दिया, तब भी अमेरिका ने यूक्रेन को फीनिक्स घोस्ट ड्रोन देने का एलान किया था। शुरुआत में अमेरिका ने यूक्रेन को 120 ड्रोन्स ही मुहैया कराए थे। हालांकि, इस बार इनकी संख्या 1100 के करीब रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ukraine to get Phoenix Ghost Drones from US to face Russian Forces as aid package is announced news in hindi
यूक्रेन को मिलंगे फीनिक्स घोस्ट ड्रोन्स। - फोटो : Social Media
क्या है घोस्ट ड्रोन्स की खासियत?
फीनिक्स घोस्ट को अमेरिकी रक्षा विभाग से जुड़ी कंपनी आइवेक्स एयरोस्पेस ने अमेरिकी वायुसेना के साथ मिलकर तैयार किया है। इस ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आत्मघाती हैं। यानी यह रूस के अड्डों, टैंकों, सैनिकों और विमानों को बर्बाद करने के लिए खुद भी शहीद हो जाते हैं। मजेदार बात यह है कि कुछ लाख डॉलर के यह ड्रोन्स दुश्मन को करोड़ों के जान-माल का नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के मुताबिक, इसे चलाने के लिए बहुत ज्यादा ट्रेनिंग की जरूरत नहीं है। यूक्रेन के डोनबास इलाके में सबसे पहले इसका इस्तेमाल हुआ था। मैदानी क्षेत्र में इसकी मारक क्षमता की वजह से यह यूक्रेनी सेना के काफी काम आया था।

सिंगल यूज ड्रोन्स हैं फीनिक्स घोस्ट
फीनिक्स घोस्ट ड्रोन्स एक बार में छह घंटे तक उड़ान भर सकते हैं। इनमें इंफ्रारेड सेंसर्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह रात में भी सैन्य अभियान में प्रयोग में लाए जा सकते हैं। इन सिंगल यूज ड्रोन्स को सीधे लॉन्च किया जाता है और ऑपरेशन खत्म करने के लिए इन्हें दुश्मन के किसी भी ठिकाने पर गिराकर नष्ट किया जा सकता है। 

बताया जाता है कि फीनिक्स ड्रोन बख्तरबंद गाड़ियों के खिलाफ काफी कारगर हैं। कीव के बाहर जुटे टैंकों के बेड़ों को नष्ट करने में इन ड्रोन्स की भूमिका काफी अहम थी, क्योंकि यह बख्तरबंद वाहनों को नष्ट करने में असरदार रहे थे। यूक्रेन में कम ट्रेनिंग पाने वाले सैनिकों को भी इन्हें ऑपरेट करने में कोई मुश्किल नहीं आई थी। तुर्की के बायराक्तर ड्रोन्स के साथ जुगलबंदी में इन ड्रोन्स ने रूसी बेड़े के सामने तबाही मचा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed