फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine says it has recaptured ground in Bakhmut after Russia denials

Russia-Ukraine War: रूस के इनकार के बाद यूक्रेन ने बखमुत में बढ़त का किया दावा, कहा- दो किमी आगे बढ़ी सेना

Sat, 13 May 2023 07:55 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 13 May 2023 07:55 AM IST
सार

Russia Ukraine War Latest Update: कीव ने कहा कि उसकी सेना एक हफ्ते में दो किमी (1.2 मील) आगे बढ़ गई है। वहीं, रूस ने कहा कि उसके सैनिक एक क्षेत्र में फिर से एकत्रित हो गए हैं। ये दावे बखमुत में एक बदलाव का संकेत देते हैं, लेकिन यूक्रेन के जवाबी हमले का व्यापक रूप से कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है।

विज्ञापन
Ukraine says it has recaptured ground in Bakhmut after Russia denials
एक यूक्रेनी सैनिक बखमुत के पास एंटी-टैंक ग्रेनेड लांचर से फायरिंग करता हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को 15 महीने से ज्यादा समय हो चुका है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने बखमुत पर फिर से कब्जा कर लिया है। यह यूक्रेन के पूर्वी शहर में लगातार रूस के आगे बढ़ने के महीनों के बाद एक दुर्लभ बढ़त है।

विज्ञापन


कीव ने कहा कि उसकी सेना एक हफ्ते में दो किमी (1.2 मील) आगे बढ़ गई है। वहीं, रूस ने कहा कि उसके सैनिक एक क्षेत्र में फिर से एकत्रित हो गए हैं। ये दावे बखमुत में एक बदलाव का संकेत देते हैं, लेकिन यूक्रेन के जवाबी हमले का व्यापक रूप से कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि, रूस के कब्जे वाले लुहांस्क शहर में शुक्रवार को दो विस्फोट की सूचना मिली थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरें, शहर से उठते काले धुएं का एक बड़ा गुबार दिखाती हैं, जो पूर्वी यूक्रेन में फ्रंट लाइन के पीछे लगभग 90 किमी (55.9 मील) की दूरी पर स्थित है। हालांकि विस्फोट के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह विस्फोट ब्रिटेन के उस बयान के एक दिन बाद हुए हैं, जिसमें ब्रिटेन ने कहा था कि उसने यूक्रेन को लंबी दूरी की स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइलों की आपूर्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुहांस्क हिमर्स रॉकेट की पहुंच से बाहर है, जिसपर यूक्रेन पहले से रूसी लक्ष्यों के खिलाफ बड़े हमलों के लिए भरोसा करता आया है। लेकिन इस क्षेत्र में रूस द्वारा नियुक्त अधिकारियों ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस विस्फोट के लिए यूक्रेनी निर्मित मिसाइलें जिम्मेदार थीं, जो दो निष्क्रिय उद्यमों की प्रशासनिक इमारतों पर हमला कर रही थीं।

इससे पहले रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि बखमुत क्षेत्र में रूसी सैनिकों ने रणनीतिक कारणों से अपनी स्थिति बदल ली है। इसने कहा कि रूसी सेना के दक्षिणी समूह की इकाइयों ने मलोइलिनिवका क्षेत्र में एक बेहतर रक्षात्मक स्थिति बना ली है। यह ऐसा मामला है जो "बेरखिवका जलाशय की अनुकूल परिस्थितियों" को ध्यान में रखता है।

हालांकि, रूस के वैगनर भाड़े के समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) ने कहा कि रक्षा मंत्रालय जिस बारे में बात कर रहा था, उसे दुर्भाग्य से पलायन कहा जाता है, न कि पुनर्समूहीकरण। जैसा कि दोनों देशों के बीच खूनी संघर्ष जारी ऐसे में बखमुत प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण हो गया है, लेकिन कई विशेषज्ञ इसके सामरिक महत्व पर सवाल उठाते हैं।

टेलीग्राम पर एक पोस्ट में उप रक्षा मंत्री हन्ना मलयार ने दावा किया कि रूस को महत्वपूर्ण सैन्य नुकसान हुआ क्योंकि यूक्रेन ने बिना किसी स्थान को खोए दो किमी की बढ़त हासिल की है। इस बीच रूसी सैन्य ब्लॉगर्स ने कई क्षेत्रों में यूक्रेनी सैनाओं के आगे बढ़ने की सूचना दी है। 'द इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर' ने भी यह कहा कि यूक्रेन की सेना ने शायद बखमुत में दो किमी की बढ़त हासिल कर ली है।


एक विदेशी मीडिया ने यूक्रेनी-पहचान चिह्नों वाले सैनिकों के एक इमारत के मुख्य दरवाजे और एक टैंक के सामने पोज देने वाले वीडियो का सत्यापन किया है। 11 मई को जारी यह वीडियो बखमुत औद्योगिक कॉलेज के आसपास के क्षेत्र का है, जिसपर हाल ही में वैगनर सैनिकों द्वारा कब्जा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed