Russia-Ukraine: 'बातचीत के लिए कल अंकारा में पुतिन का इंतजार करूंगा...', संभावित वार्ता से पहले बोले जेलेंस्की
Russia-Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की गुरुवार को कहा कि वह अंकारा में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीधी शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। हालांकि, पुतिन की तरफ से अभी इसके लिए सहमति नहीं मिली है। अमेरिका भी दोनों देशों पर बातचीत के लिए दबाव बना रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि वह इस हफ्ते तुर्किये की राजधानी अंकारा में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधी बातचीत के लिए मौजूद रहेंगे। यह संभावित वार्ता तीन साल से ज्यादा समय से जारी युद्ध को लेकर होगी।
ये भी पढ़ें: रूस का यूक्रेन पर इस साल का सबसे छोटा ड्रोन हमला, जेलेंस्की बोले- पुतिन से ही होगी बात
जेलेंस्की ने कहा कि वह गुरुवार को अंकारा में होंगे और तुर्किये के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन से मुलाकात करेंगे। फिर दोनों मिलकर पुतिन का इंतजार करेंगे। हालांकि पुतिन ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों पक्षों से बातचीत में शामिल होने की अपील की है, ताकि युद्ध खत्म करने की कोशिश की जा सके। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि अगर पुतिन बैठक के लिए इस्तांबुल को चुनते हैं, तो दोनों नेता वहीं पहुंच जाएंगे।
यूक्रेनी वायु सेना ने मंगलवार को बताया कि रूस ने सोमवार रात यूक्रेन पर 10 शाहेद और कुछ नकली ड्रोन से हमला किया। यह इस साल का अब तक का सबसे छोटा ड्रोन हमला रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों देश तुर्किये में संभावित शांति वार्ता की तैयारी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: रूस का यूक्रेन पर इस साल का सबसे छोटा ड्रोन हमला, जेलेंस्की बोले- पुतिन से ही होगी बात
इससे पहले, जेलेंस्की ने रूस के पुतिन को गुरुवार को इस्तांबुल में बातचीत करने की पेशकश की, लेकिन रूस ने इस पर सीधा जवाब नहीं दिया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने लगातार दूसरे दिन यह बताने से इनकार किया कि पुतिन इस्तांबुल जाएंगे या नहीं और रूस की तरफ से बातचीत में कौन शामिल होगा। उन्होंने कहा, जैसे ही राष्ट्रपति को जरूरी लगेगा, हम इसकी घोषणा करेंगे।
रूस ने यह जरूर कहा है कि वह बिना किसी शर्त के इस्तांबुल में एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगा। अमेरिका दोनों देशों पर बातचीत के लिए दबाव बना रहा है। ट्रंप ने सत्ता में आते ही युद्ध खत्म करने का वादा किया था।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.