फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine's Zelensky involved in car accident, not seriously injured

Ukraine : रूस के साथ जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

Thu, 15 Sep 2022 07:44 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 15 Sep 2022 07:44 AM IST
सार

राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रवक्ता सेरही न्याकिफोरोव ने बृहस्पतिवार को एक फेसबुक पोस्ट में बताया कि एक कार, राष्ट्रपति की कार और मोटरसाइकिल से टकरा गई।

विज्ञापन
Ukraine's Zelensky involved in car accident, not seriously injured
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की कार एक हादसे का शिकार हो गई। हालांकि उन्हें मामूली चोट आई है। जेलेंस्की के प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


जेलेंस्की के प्रवक्ता सेरही न्याकिफोरोव ने बृहस्पतिवार को एक फेसबुक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि एक कार, राष्ट्रपति की कार और मोटरसाइकिल से टकरा गई।
विज्ञापन


एक प्रमुख यूक्रेनी समाचार पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना के बाद एक डॉक्टर ने जेलेंस्की की जांच की और बताया कि वह गंभीर रूप से घायल नहीं हैं। डॉक्टरों ने जेलेंस्की के साथ उनके ड्राइवर को भी चिकित्सा सहायता दी और उन्हें एक एम्बुलेंस में स्थानांतरित कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि कानूनी एजेंसियां दुर्घटना की पूरी तरह से जांच करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर रूस के साथ पिछले आठ महीने से जारी युद्ध अब नये चरण में प्रवेश कर गया है। यूक्रेन का एक प्रमुख रणनीतिक शहर इजियम पिछले छह महीने से रूसी सेना के कब्जे में था लेकिन यूक्रेनी सेना ने इस पर फिर कब्जा हासिल कर लिया है। 

शनिवार को जब यूक्रेनी सेना ने इजियम शहर में प्रवेश किया, तो यह उनके बड़ी सैन्य जीत से कम नहीं था।

यूक्रेन की थल सेना के बोहुन ब्रिगेड के प्रवक्ता ने शनिवार दोपहर एक बयान में कहा था कि यूक्रेनी बलों द्वारा रूसी सेना को खारकिव इलाके के पूर्वी शहर इजियम को खाली करने के लिए मजबूर किया गया। रूसी भाग गए और हथियार व बारूद पीछे छोड़ गए। शहर का केंद्र अब रूसी बलों से मुक्त है। 


इससे पहले जेलेंस्की ने बुधवार को इजियम का दौरा किया था और इसे अपने कब्जे में लेने के लिए अपने सैनिकों को धन्यवाद दिया। शहर में स्थित सिटी हॉल भले ही जलकर तबाह हो गया है लेकिन यूक्रेन का झंडा अब भी वहां लहरा रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed