फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Russia War: 32 Day Zelensky Says It’s Not Possible to Save Mariupol City Now

यूक्रेन पर मिसाइल अटैक: जेलेंस्की बोले- मशीनगन से नहीं बचा सकते मारियूपोल, हम हथियारों का इंतजार करते-करते थक गए

Sun, 27 Mar 2022 08:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Mar 2022 08:53 AM IST
सार

रूस ने मारियूपोल और लवीव में भयंकर बमबारी की है। इसके अलावा खारकीव में एक न्यूक्लियर प्लांट पर भी रूस लगातार हमले कर रहा है। 

विज्ञापन
Ukraine Russia War: 32 Day Zelensky Says It’s Not Possible to Save Mariupol City Now
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को पहला हमला किया था। इसके बाद से यह जंग खतरनाक होती जा रही है। जंग के 32 दिन बीत जाने के बाद भी रूस, यूक्रेन में भारी तबाही मचा रहा है। रविवार को उसने यूक्रेन के मारियूपोल और लवील पर मिसाइल अटैक किया। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का बयान सामने आया है। उन्होंने यूरोपीय देशों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम मशीनगन और शॉटगन से रूसी मिसाइलों का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। हम हथियारों का इंतजार करते-करते थक गए हैं।

विज्ञापन


मारियूपोल को बचा पाना संभव नहीं 
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि, अब मारियूपोल को बचा पाना संभव नहीं है। दरअसल, रूस ने यहां पर मिसाइलों से जबरदस्त हमला बोल दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि हमें रूस को रोकने के लिए टैंक और प्लेन चाहिए। पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूड के साथ हुई एक वर्चुअल मीटिंग में जेलेंस्की ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि, वो निराश हैं कि यूक्रेन को पोलिश मिग-29 जेट नहीं मिला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की बातचीत को तैयार 
इन हमलों के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर से बातचीत की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि, अब बातचीत का समय आ गया है, जिससे इस तबाही को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि, रूस अपनी गलतियों को सुधारे नहीं तो इसका अंजाम पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा। 


रूस ने दिए थे हमले तेल करने के संकेत
युद्ध के बीच रूस की ओर से शनिवार को संकेत दिए गए थे, कि वह जंग को लेकर अपनी रणनीति को बदल रहा है। रूसी सैन्य अधिकारी ने कहा था कि, हमने यूक्रेन में युद्ध के पहले चरण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अब हम दूसरे चरण की ओर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य डोनाबास पर पूर्ण नियंत्रण है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कसाई कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed