Russia Ukraine News: रूस की गोलाबारी के बीच यूक्रेन का बड़ा दावा, खेरसन में वापस लिए पांच इलाके
यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि उसने खेरसन प्रांत के दक्षिणी क्षेत्र में रूसी कब्जे वाली पांच इलाकों को वापस ले लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूसी सेना बीते कुछ दिनों से यूक्रेन पर अधिक आक्रामक हो गई है। ताबड़तोड़ हमलों से उसने यूक्रेन के सैनिकों को पीछे धकेलना शुरू कर दिया है। इन सबके बीच अब यूक्रेन की ओर से बड़ा दावा किया गया है। यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि उसने खेरसन प्रांत के दक्षिणी क्षेत्र में पांच इलाकों को रूस से वापस ले लिया है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से कहा गया है कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने खेरसन के बेरीस्लाव जिले की पांच इलाकों नोवोवासिलिव्का, नोवोग्रीगोरिव्का, नोवा काम्यंका, ट्रिफोनिव्का, चेर्वोन को रूसी कब्जे के खाली करा लिया है।
यूक्रेनी चौकियों को निशाना बना रहा रूस
उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की ओर से एक बयान में कहा गया है कि दुश्मन जवाबी कार्रवाई को रोकने के लिए यूक्रेन की चौकियों को निशाना बना रहा है। दरअसल, यूक्रेनी सेना ने अगस्त के अंत में दक्षिण क्षेत्र में अपने जवाबी कार्रवाई की घोषणा की थी।
बढ़ रहा परमाणु हमले का खतरा
दोनों देशों के बीच करीब आठ महीने से जारी जंग में अब परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा बढ़ रहा है। रूस के परमाणु हमले की आशंका के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ी बात कही है। बाइडन ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसने परमाणु हमला किया तो पेंटागन का जवाब तैयार है। पेंटागन को जवाब के लिए उनसे पूछने की जरूरत नहीं है।
बाइडन ने खरे शब्दों में कहा कि अमेरिका का रूस को मिलने वाला जवाब तैयार है। यदि पुतिन ने यूक्रेन में परमाणु शस्त्रों का इस्तेमाल किया तो अमेरिका ने उससे निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। सीएनएन से चर्चा में बाइडन ने कहा कि जंग के सारे संभावित परिदृष्यों का की रूपरेखा बना ली गई है। इसमें परमाणु हथियार के इस्तेमाल से उत्पन्न होने वाले हालात भी शामिल हैं।