फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine President Zelenskyy visits recently retaken devastated city Izium

Ukraine Russia War: रूसी हमले से तबाह हुए शहर इजियम का दौरा करने पहुंचे जेलेंस्की, जहां थे घर वहां पड़ा मलबा

Wed, 14 Sep 2022 06:10 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इजियम
पीटीआई, इजियम Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 14 Sep 2022 06:10 PM IST
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेंलेंस्की ने सैनिकों का अभिवादन किया और क्षेत्र को वापस लेने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Ukraine President Zelenskyy visits recently retaken devastated city Izium
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की(फाइल) - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रूस के हमलों से पूरी तरह तबाह हो चुके यूक्रेन में तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि यूक्रेन धीरे-धीरे अपने शहरों को रूसी सेना के कब्जे से छुड़ा रहा है लेकिन पहले जहां घर थे वहां अब मलबे के ढेर हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेंलेंस्की ने बुधवार को रूसी सेना के कब्जे से छुड़ाए गए शहर इजियम का दौरा किया, जो पूरी तरह तबाह हो चुका है। अपार्टमेंट, इमारत आग लगने के कारण काली पड़ चुकी है।

विज्ञापन


जहां पहले घर थे अब वहां मलबा
शहर का दौरा कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेंलेंस्की ने सैनिकों का अभिवादन किया और क्षेत्र को वापस लेने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। वहीं तोप के गोलों ने आवासीय भवनों को पूरी तरह खत्म कर दिया है। जहां पहले घर हुआ करते थे वहां अब बड़े गड्डे और मलबा है। 
विज्ञापन


इस पर जेलेंस्की ने कहा कि यह सबके लिए बहुत चौंकाने वाला हो सकता है लेकिन यह मेरे लिए चौंकाने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने बुच से ऐसी ही तस्वीरें देखी हैं। यहां भी इमारतें नष्ट हो गई हैं और लोगों को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेनी सैनिकों की आक्रामक जवाबी कार्रवाई
यूक्रेनी सैनिकों ने हाल ही में कुछ आक्रामक जवाबी कार्रवाई की हैं। जिससे उन्होंने खार्किव के आसपास के बड़े क्षेत्रों पर फिर से कब्जा किया है इस कार्रवाई से मॉस्को को जरूर झटका लगा होगा। जेलेंस्की ने कहा कि हमारे सैनिक यहां हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण बात है। यह बेहद संवेदनशील झण है।


युद्ध में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है
यूक्रेनी थिंक टैंक ने बुधवार को कहा कि रूसी सेना ने दर्जनों टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां और अन्य भारी हथियारों को यहीं छोड़ दिया और वह यूक्रेन के क्षेत्र से भाग गए। एकल रूसी सैनिक इकाई जो इजियम के क्षेत्र में थी, यूक्रेनी सेना ने उनको पीछे धकेल दिया। वहीं आगे उन्होंने बताया कि रूसी बलों ने तोप के हमलों के माध्यम से कुछ छोड़े गए वाहनों को नष्ट करने की कोशिश की ताकि यूक्रेनी सैनिक इसका उपयोग न कर पाएं। यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में, रूस ने पिछले दिनों अपने हमलों को जारी रखा है। जिससे युद्ध में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है जो रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को करीब सात महीने बीत चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed