फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine president zelensky said china believes if russia loses war it will victory for usa

Ukraine: 'चीन को लगता है कि रूस अगर युद्ध हार गया तो ये अमेरिका की जीत होगी', यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा

Sat, 18 May 2024 08:13 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 18 May 2024 08:13 AM IST
सार

स्विट्जरलैंड सरकार ने एलान किया है कि वे यूक्रेन संकट को लेकर एक उच्च स्तरीय शांति वार्ता का आयोजन करेंगे। यह शांति वार्ता जून के मध्य में होनी प्रस्तावित है। हालांकि इस शांति वार्ता में रूस शामिल नहीं होगा। 

विज्ञापन
ukraine president zelensky said china believes if russia loses war it will victory for usa
वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक इंटरव्यू में चीन और दक्षिण एशियाई देशों से अपील की है कि वे अगले महीने स्विट्जरलैंड में होने वाले शांति सम्मेलन में शामिल हों। गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड सरकार ने एलान किया है कि वे यूक्रेन संकट को लेकर एक उच्च स्तरीय शांति वार्ता का आयोजन करेंगे। यह शांति वार्ता जून के मध्य में होनी प्रस्तावित है। हालांकि इस शांति वार्ता में रूस शामिल नहीं होगा। 
विज्ञापन


चीन के शांति वार्ता में शामिल होने पर संशय
स्विट्जरलैंड में होने वाली शांति वार्ता में चीन के भी शामिल होने पर संशय है क्योंकि चीन ने कहा है कि शांति वार्ता से पहले बहुत सारा काम करने की जरूरत है। इंटरव्यू के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि 'चीन को लगता है कि अगर रूस युद्ध हार गया तो यह अमेरिका की जीत होगी।' जेलेंस्की ने कहा 'चीन को लगता है कि यह पश्चिमी देशों की जीत होगी और चीन इसमें संतुलन ढूंढने की कोशिश कर रहा है। यही वजह है कि मैं चाहता हूं कि चीन शांति वार्ता में शामिल हो।'
विज्ञापन


हालांकि चीन का कहना है कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध में किसी का पक्ष नहीं ले रहा है और वह चाहता है कि दोनों देशों के बीच एक मध्यस्थ की भूमिका निभाए ताकि युद्ध को रोका जा सके। जेलेंस्की ने दक्षिण एशियाई देशों की आलोचना भी की, जो रूस के हमले की निंदा नहीं कर रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों चीन के दौरे पर हैं। दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति ने की ये तीन मांगें
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि वह चाहते हैं कि स्विट्जरलैंड की शांति वार्ता में तीन मुद्दों पर सहमति बन जाए और इन तीन मुद्दों में से एक है कि काला सागर में जहाजों के मुक्त नेविगेशन की सुविधा मिलनी चाहिए ताकि वैश्विक खाद्य संकट से निपटा जा सके और यूक्रेन के अनाज को निर्यात की सुविधा मिल सके। दूसरी युद्ध में ऊर्जा केंद्रों पर हमले बंद हों। तीसरा यूक्रेन से रूस गए हजारों यूक्रेनी बच्चों की वापसी हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed