फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine President Volodymyr Zelenskyy sacks the chief of country domestic security agency Ivan Bakanov and the state prosecutor general Iryna Venediktova

Ukraine War: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दो प्रमुख अधिकारियों को किया बर्खास्त, रूस का सहयोग करने का आरोप

Mon, 18 Jul 2022 05:36 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मास्को/कीव/लंदन।
एजेंसी, मास्को/कीव/लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 18 Jul 2022 05:36 AM IST
सार

रूस ने दोनबास इलाके पर कब्जे का लक्ष्य लेकर एक साथ कई मोर्चों पर हमला बोल दिया है। रूसी सेना ने कहा, फौज ने उन इलाकों में भी गोलाबारी की है, जहां अब तक हमले नहीं किए गए थे।

विज्ञापन
Ukraine President Volodymyr Zelenskyy sacks the chief of country domestic security agency Ivan Bakanov and the state prosecutor general Iryna Venediktova
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की। - फोटो : Instagram/zelenskiy_official

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने देश की एजेंसियों के अधिकारियों द्वारा रूस के साथ सहयोग करने के दर्जनों मामलों का हवाला देते हुए दो अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। जेलेंस्की ने देश की घरेलू सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख इवान बाकानोव और देश के प्रासीक्यूटर जनरल इरीना वेनेडिक्टोवा को बर्खास्त कर दिया है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी रायटर्स ने दी है।

विज्ञापन


दोनबास पर कब्जे के लिए रूस ने एक साथ कई इलाकों पर किया हमला
रूस ने दोनबास इलाके पर कब्जे का लक्ष्य लेकर एक साथ कई मोर्चों पर हमला बोल दिया है। रूसी सेना ने कहा, फौज ने उन इलाकों में भी गोलाबारी की है, जहां अब तक हमले नहीं किए गए थे। इस बीच, रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने शनिवार को पूर्वी यूक्रेन में रूसी कब्जे वाले इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कमांडरों को खासतौर पर दोनबास में रूसी कब्जे वाले इलाकों पर यूक्रेन के हमले नाकाम करने को कहा।
विज्ञापन


यूक्रेनी सेना के प्रवक्ता वादीयम स्कीबित्स्काई ने कहा, साफ है कि रूस अब नए इलाकों में मोर्चा खोलने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम से रविवार दोपहर तक समुद्र और आसमान से मिसाइल हमलों के साथ ही हर तरफ से भारी गोलाबारी की गई। यहां तक कि लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों का भी इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि स्लोवियांस्क पर कब्जे के लिए भी रूस ने हमले बढ़ा दिए हैं, मोटे तौर पर यह दोनेस्क प्रांत का आखिरी बड़ा शहर है, जहां अब भी थोड़ा-बहुत यूक्रेनी प्रतिरोध मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेमलिन के सूत्रों ने बताया, रूस सभी मोर्चों पर अगले चरण के हमलों की तैयारी कर रहा है। रूस पूरा दोनबास कब्जे में रखना चाहता है। अब दोनबास के साथ दक्षिण में भी कुछ और इलाकों पर कब्जे की कोशिश होगी, ताकि रूसी कब्जे वाले इलाकों और यूक्रेन के बीच बफर जोन बनाया जा सके।

यूक्रेन के हमले में लुहांस्क में दो लोगों की मौत
यूक्रेनी अलगाववादियों के मुताबिक, रूसी कब्जे वाले स्लोवियांस्क के पूर्व में अल्केव्स्क में यूक्रेन ने एक के बाद एक छह रॉकेट दागे। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक बस डिपो, एक हेल्थ कैंप व एक रिहायशी इमारत तबाह हुए हैं।

माइकोलाइव पर मिसाइलों की बारिश : माइकोलाइव के मेयर ऑलेक्जेंडर ओलेस्केविच ने बताया कि रूसी हमले का निशाना शहर के औद्योगिक क्षेत्र थे।

काला सागर से यूक्रेन को पूरी तरह काटना लक्ष्य : रूसी सेना का अगला लक्ष्य यूक्रेन को काला सागर से पूरी तरह से काटना है। इससे रूस को मोल्डोवा तक सुरक्षित जमीनी रास्ता मिल जाएगा, जहां बड़ा रूसी सैन्य अड्डा है।


तीन दिन में 50 से ज्यादा लोगों की मौत : निप्रो के गवर्नर वालंतायन रेस्नीचेंको ने बताया कि शनिवार को निप्रो में मारे गए तीन लोगों सहित बीते तीन दिन में दक्षिण की तरफ से हुए रूसी हमलों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। निकोपोल में 50 से ज्यादा रूसी रॉकेट गिरे, जिससे कई रिहायशी इमारतें जमींदोज हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed