फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine names former commander-in-chief Valerii Zaluzhnyi as new ambassador to UK

Ukraine: यूक्रेन के पूर्व सेना प्रमुख वलेरी जालुज्नी बनेंगे UK में कीव के नए राजदूत, जेलेंस्की ने की सिफारिश

Fri, 08 Mar 2024 08:21 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 08 Mar 2024 08:21 AM IST
सार

पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पूर्व दूत वेदम प्रास्टाइको को नेता की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के बाद बर्खास्त कर दिया था, जिसके बाद से ब्रिटेन में कीव का कोई राजदूत नहीं है।

विज्ञापन
Ukraine names former commander-in-chief Valerii Zaluzhnyi as new ambassador to UK
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ पूर्व सेना प्रमुख वलेरी जालुज्नी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच दो साल से अधिक समय से जंग जारी है। दोनों ही पक्ष हार मानने को तैयार नहीं हैं। इस बीच यूक्रेन में सियासी उठा-पटक काफी देखने को मिल रही है। वलेरी जालुज्नी को करीब एक महीने पहले ही देश के शीर्ष सैन्य कमांडर के पद से हटाया था। अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उन्हें ब्रिटेन के नए राजदूत के रूप में नामित किया है।

विज्ञापन


ब्रिटिश को अनुरोध भेजा
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा, 'यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने समझौते के लिए ब्रिटिश को अनुरोध भेजा है।' 

करीब एक साल से कोई राजदूत नहीं
बता दें, पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पूर्व दूत वेदम प्रास्टाइको (Vadym Prystaiko) को नेता की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के बाद बर्खास्त कर दिया था, जिसके बाद से ब्रिटेन में कीव का कोई राजदूत नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए हटाया था सेना प्रमुख के पद से
जालुज्नी को देश की मीडिया आयरन जनरल कहती है। रूस के साथ युद्ध की शुरुआत हुई, तभी कुछ समय बाद यूक्रेन की सेना की कमान वलेरी जालुज्नी को सौंप दी गई थी। उन्होंने शुरुआती दौर में एक आक्रमण बल को सफलतापूर्वक खदेड़ दिया था। हालांकि, पिछली गर्मियों में जेलेंस्की के साथ एक सार्वजनिक असहमति ने उनके पद को नुकसान पहुंचाया। जेलेंस्की नेहाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि सेना का नेतृत्व बदलने का समय आ गया है। इसके बाद ऑलेक्जेडर सिरस्की को सेना का प्रमुख बना दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आठ फरवरी 2024 को सेना प्रमुख जनरल वलेरी को पद से हटा दिया था। पिछले कुछ हफ्तों से वलेरी (50) के खिलाफ कार्रवाई की अटकलें थीं। यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने फेसबुक पोस्ट में बताया था कि आज यूक्रेन के सशस्त्र बलों के नेतृत्व को बदलने का निर्णय लिया गया। युद्ध की स्थिति एक जैसी नहीं रहती। युद्ध बदलता है और इसके लिए बदलाव की जरूरत होती है।
 

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सेना प्रमुख को बदलने का फैसला ऐसे समय पर लिया था, जब रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को कई संकटों का सामना करना पड़ रहा है। 



बदलना चाहिए था देश का सैन्य दृष्टिकोण
रिपोर्ट के अनुसार, रूस के युक्रेन पर आक्रमण करने के करीब दो साल बाद जालुज्नी ने भी यह माना कि देश का सैन्य दृष्टिकोण बदलना चाहिए। हालांकि अब राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वलेरी जालुज्नी को अब ब्रिटेन में अपना राजदूत बनाने का फैसला लिया है। ब्रिटेन में नए दूत के रूप में वलेरी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब ब्रिटेन के रक्षा सचिव ग्रांट शाप्स ने गुरुवार को कीव की यात्रा की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed