फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine launches drone attack Russia fire breaks out in refinery Russia Ukraine War

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने एक बार फिर रूस पर किया ड्रोन हमला, रिफाइनरी में लगी आग

Mon, 18 Mar 2024 02:56 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 18 Mar 2024 02:56 AM IST
सार

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने रात भर में कुल 35 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिरा गया। इनमें से चार ड्रोन मॉस्को में गिराया गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि राजधानी के डोमोडेडोवो हवाई अड्डे के पास पांचवां ड्रोन रविवार सुबह मार गिराया गया

विज्ञापन
Ukraine launches drone attack Russia fire breaks out in refinery Russia Ukraine War
Drone Attack - फोटो : file photo

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच यूक्रेन ने एक बार फिर रूस पर हमला कर दिया। हमले में एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। रूसी अधिकारियों ने बताया कि क्रास्रोडार क्षेत्र में स्थित एक रिफाइनरी पर यूक्रेन ने हमला किया है, जिससे वहां आग लग गई। हालांकि, अग्निशमन विभाग ने कुछ देर में उसे बुझा दिया। रिफाइनरी में आग लगने के कारण एक कर्मचारी को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों की मानें तो यूक्रेन कुछ दिनों से लगातार रूस की रिफाइनरी और तेल डिपो को निशाना बना रहा है।
विज्ञापन


रूस ने 35 ड्रोनों को किया ढेर
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने रात भर में कुल 35 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिरा गया। इनमें से चार ड्रोन मॉस्को में गिराया गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि राजधानी के डोमोडेडोवो हवाई अड्डे के पास पांचवां ड्रोन रविवार सुबह मार गिराया गया। हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ है। दो ड्रोन कलुगा क्षेत्र में और चार ड्रोन यारोस्लाव क्षेत्र में मार गिराए गया। मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन की सीमा से लगे क्षेत्रों जैसे- बेलगोरोड, कुर्स्क और रोस्तोव क्षेत्रों और दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र में सबसे अधिक यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए।
विज्ञापन


रूसी मिसाइलों के खतरों के कारण ब्रिटिश रक्षा सचिव ने ओडेसा की यात्रा रद्द की 
गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने बताया कि रविवार सुबह बेलगोरोड में गोलाबारी के दौरान, 16 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। वहीं, उसके पिता घायल हो गए। वहीं, दूसरे हमले में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हो गए। इस बीच, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि रक्षा सचिव ग्रांट शॉप्स ने रूसी मिसाइलों के खतरों के कारण ओडेसा की यात्रा रद्द कर दी। सात मार्च को कीव का दौरा करने वाले शाप्स को ब्रिटिश खुफिया विभाग ने चेतावनी दी थी कि रूस को उनकी यात्रा योजनाओं के बारे में पता चल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed