फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine delegation to meet marco Rubio Witkoff in Florida Zelenskyy says dignified end to war possible

Ukraine: यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका पहुंचा, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने बयान से दिए युद्ध विराम के संकेत

Sun, 30 Nov 2025 07:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 30 Nov 2025 07:51 AM IST
सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक्स पर साझा पोस्ट में लिखा, 'यूक्रेन, अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है, और हमें उम्मीद है कि जिनेवा में हुई बैठकों के नतीजे अब अमेरिका में तय किए जाएंगे।'

विज्ञापन
Ukraine delegation to meet marco Rubio Witkoff in Florida Zelenskyy says dignified end to war possible
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

रूस यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए बातचीत की कोशिशें तेज हो गई हैं। इस बीच एक यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ से मुलाकात करने रविवार को अमेरिका पहुंच गया है। यह प्रतिनिधिमंडल फ्लोरिडा में रूस के साथ युद्ध विराम की योजना पर अमेरिकी नेताओं से चर्चा करेगा। राष्ट्रपति ट्रंप के सलाहकार जेरेड कुशनर भी इस बैठक में शामिल रहेंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी संकेत दिए हैं कि वे भी युद्धविराम के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले- युद्ध का गरिमापूर्ण अंत संभव
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को एक बयान में कहा कि युद्ध का गरिमापूर्ण अंत संभव है क्योंकि अमेरिका एक रचनात्मक दृष्टिकोण दिखा रहा है। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल को आज शाम तक (स्थानीय समयनुसार) अमेरिका में होना चाहिए। जिनेवा बिंदुओं पर आधारित बातचीत जारी रहेगी। कूटनीति सक्रिय है। अमेरिका रचनात्मक दृष्टिकोण दिखा रहा है, और आने वाले दिनों में यह तय करना मुमकिन है कि युद्ध को गरिमापूर्ण तरीके से कैसे खत्म किया जाए। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के पास जरूरी निर्देश हैं, और मुझे उम्मीद है कि लोग यूक्रेनी प्राथमिकताओं के हिसाब से काम करेंगे।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: अमेरिका में प्रवासन पर स्थायी रोक लगाने पर अड़े ट्रंप, UN की अपील भी खारिज, बोले- जारी रहेंगी बंदिशें
विज्ञापन
विज्ञापन


'जिनेवा में बैठकों के नतीजे अमेरिका में तय किए जाएंगे'
यूक्रेन की नेशनल सिक्योरिटी और डिफेंस काउंसिल के सचिव रुस्तम उमरोव, यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक्स पर साझा पोस्ट में लिखा, 'यूक्रेन, अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है, और हमें उम्मीद है कि जिनेवा में हुई बैठकों के नतीजे अब अमेरिका में तय किए जाएंगे। मैं अपने प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं। यूक्रेन की जय हो।' यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल ऐसे समय अमेरिका में है, जब रूस ने यूक्रेन पर 36 मिसाइलें और 600 ड्रोन्स से हमला किया, जिसमें कम से कम तीन लोग मारे गए हैं और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। 

पुतिन की चेतावनी
रूसी राष्ट्रपति ने भी सकारात्मक संकेत देते हुए कहा है कि लड़ाई खत्म करने की अमेरिका की योजना संघर्ष विराम का आधार बन सकती है। हालांकि, पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर कीव पीछे नहीं हटा तो रूस जबरदस्ती और इलाके पर कब्ज़ा कर लेगा। पुतिन ने गुरुवार को किर्गिस्तान के बिश्केक में मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'क्रेमलिन को उम्मीद है कि स्टीव विटकॉफ की लीडरशिप में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आने वाले हफ्ते में मॉस्को आएगा। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि क्रेमलिन 'गंभीर चर्चा' के लिए तैयार है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed