फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine death missing toll in nova kakhovka dam collapse russia war

Ukraine: खाकोवका बांध तबाह होने से आई बाढ़ में 16 की मौत, 31 लापता, 14 लाख लोग प्रभावित

Sun, 18 Jun 2023 10:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 18 Jun 2023 10:50 AM IST
सार

यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों से 3614 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जिनमें 474 बच्चे और 80 बुजुर्ग शामिल हैं।

विज्ञापन
ukraine death missing toll in nova kakhovka dam collapse russia war
यूक्रेन में बाढ़ से बिगड़े हालात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन में खोकवका बांध के टूटने से आई बाढ़ से 16 लोगों की मौत हो गई है और 31 लोग लापता हैं। यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। छह जून को बांध के टूटने से कई गांव और बड़ी मात्रा में खेती की जमीन तबाह हो गई है। साथ ही बड़े इलाके में बिजली-पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि बांध किसी हमले में टूटा या फिर ढांचागत असफलता इसके टूटने की वजह बनी। 
विज्ञापन


बाढ़ग्रस्त इलाकों से 3600 लोग सुरक्षित बचाए गए
यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने बांध पर हमला किया, जिससे बांध क्षतिग्रस्त हुआ। वहीं रूस, यूक्रेन पर उसके कब्जे वाले क्रीमिया पर हमले का आरोप लगा रहा है। यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों से 3614 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जिनमें 474 बच्चे और 80 बुजुर्ग शामिल हैं। यूक्रेन के खेरसान और मिकोलेव प्रांत में अभी भी करीब 1300 घर बाढ़ से प्रभावित हैं। 
विज्ञापन


बाढ़ से 14 लाख लोग प्रभावित
यूक्रेन में करीब 14 लाख लोग खाकोवा बांध के टूटने से आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण खेरसान, निप्रोपेत्रोस्क और मिकोलेव क्षेत्र के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यूक्रेन सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को 42 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। साथ ही जिन लोगों की संपत्ति को बाढ़ से नुकसान हुआ है, उन्हें भी अलग से आर्थिक मदद दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ukraine-Russia War: 'इस युद्ध का अंत होना ही चाहिए', पुतिन से बोले दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
रूस के कब्जे वाले खेरसान प्रांत के प्रमुख आंद्रे एलेक्सेंको ने बताया कि 29 लोगों की मौत हुई है। जिनमें से 12 लोग ओलेस्की और 13 लोग होला प्रिस्टन और चार लोग नोवा खाकोवा इलाके के हैं। बता दें कि खेरसान प्रांत यूक्रेन की निप्रो नदी के पश्चिमी तट पर बसा है। पहले यहां रूस का कब्जा था लेकिन बाद में यूक्रेन ने वापस इस पर कब्जा कर लिया। खेरसान का कुछ हिस्सा निप्रो नदी के पूर्वी तट पर भी है, जो अभी भी रूस के कब्जे में है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed