फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine crisis: Instagram banned in Russia from today, 80 million users account closed

Instagram ban in Russia: रूस में आज से इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध, आठ करोड़ यूजर्स का बंद हुआ अकाउंट 

Mon, 14 Mar 2022 08:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Mar 2022 08:42 AM IST
सार

क्रेमलिन ने रूस में इंस्टाग्राम के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध आज यानि सोमवार से लागू हो गया है। इस नए आदेश के बाद रूस में आठ करोड़ से ज्यादा लोग पूरी दुनिया से कट गए हैं।

विज्ञापन
Ukraine crisis: Instagram banned in Russia from today, 80 million users account closed
instagram - फोटो : iStock

विस्तार

रूस-यूक्रेन जंग का दंश पूरी दुनिया को झेलना पड़ रहा है। इसकी चपेट में बड़ी-बड़ी कंपनियां आ चुकी हैं। कई कंपनियों ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का विरोध करते हुए वहां पर अपने कामकाज को पूरी तरह से रोक दिया है। इसके बाद अब रूस की ओर से भी धीरे-धीरे कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, क्रेमलिन ने रूस में इंस्टाग्राम के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध आज यानि सोमवार से लागू हो गया है। इस नए आदेश के बाद रूस में आठ करोड़ से ज्यादा लोग पूरी दुनिया से कट गए हैं। रूस के यूजर्स का कहना है कि वे इंस्टाग्राम नहीं चला पा रहे हैं। 
विज्ञापन

 

दो दिन पहले ही कर दी थी घोषणा
रूस की ओर से इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा दो दिन पहले ही कर दी गई थी। सरकार के इस निर्णय को इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मॉसरी ने गलत बताया है। उनका कहना है कि, इस निर्णय से रूस के आठ करोड़ लोग एक दूसरे से दूर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि रूस में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने वाले 80 प्रतिशत लोग देश के बाहर इसका प्रयोग करते हैं। प्रतिबंध से ये सभी लोग अपनों से पूरी तरह कट गए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों उठाया रूस ने यह कदम

रूस की ओर से यह कदम तब उठाया गया है, जब फेसबुक(अब मेटा) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर नियमों में बदलाव किया था। मेटा ने अपने बयान में कहा था कि, यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का विरोध करते हुए वह हेड स्पीच पॉलिसी में बदलाव कर रहा है। इसके तहत रूस ने अपने यूजर्स को यह अनुमति दे दी कि वे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुतिन के खिलाफ खुल कर बोल सकते हैं। 



मेटा को घोषित किया गया चरमपंथी संगठन
मेटा की ओर से पुतिन के खिलाफ किए गए नियमों के बदलाव को लेकर रूस ने भी कड़े कदम उठाए हैं। रूस ने इसका जवाब देते हुए मेटा को एक चरमपंथी संगठन घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed