फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Crisis All New Updates : three way siege, Russian attacks intensify to capture Kyiv, Vladimir Putin ready to engage Gulf country fighters

यूक्रेन की तीन तरफा घेराबंदी : कीव पर कब्जे के लिए रूसी हमले तेज, पुतिन खाड़ी देश के लड़ाकों को युद्ध में उतारने को तैयार

Sat, 12 Mar 2022 02:56 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, मैरियूपोल।
एजेंसी, मैरियूपोल। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 12 Mar 2022 02:56 AM IST
सार

यूक्रेन की डिप्टी पीएम इरियाना वेरेशचुक ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि खेरसान, चेर्निहीव और कीव में फंसे लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए मानवीय गलियारे स्थापित करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। मैरियूपोल में भी लोगों तक मदद पहुंचाने की योजना है। यहां 4.30 लाख लोग फंसे हैं और बढ़ते रूसी हमलों के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Ukraine Crisis All New Updates : three way siege, Russian attacks intensify to capture Kyiv, Vladimir Putin ready to engage Gulf country fighters
रूस का मुख्य युद्धक टैंक - फोटो : Agency

विस्तार

यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने के लिए रूसी सेना ने हमले तेज कर दिए हैं। युद्ध के 16वें दिन शुक्रवार को पश्चिमी यूक्रेन के एक हवाई अड्डे के पास भारी गोलाबारी की गई। रूसी सैनिकों से घिरे मैरियूपोल से भी कीव पर ताबड़तोड़ बम बरसाए गए। रूसी सैनिकों ने कीव को चारों ओर से घेर लिया है और लगातार दबाव बढ़ाया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को खाड़ी देशों से आए स्वयंसेवी लड़ाकों का स्वागत किया और इन्हें भी युद्ध में उतारने की मंजूरी दे दी। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई श्योगू ने बताया कि मध्य पूर्व के देशों से 16 हजार लोग रूसी की तरफ से डोनबास में लोगों की मदद के लिए जाना चाहते हैं। उधर, मैक्सार टेकभनोलॉजी की ओर से शुक्रवार को जारी सैटेलाइट तस्वीरों में कीव के बाहर 64 किमी लंबा सैन्य काफिला दिख रहा है। 
विज्ञापन


इसमें टैंक, हथियार, बख्तरबंद शामिल हैं। रूसी सेना छोटी-छोटी टुकड़ियों के कीव के आसपास जंगलों में भी तैनात हैं। इनके पास होवित्जर मिसाइलें भी हैं, जिनसे कभी भी कीव पर हमला हो सकता है। इस बीच, शुक्रवार को लुत्स्क सैन्य एयरबेस पर भी तीन हवाई हमले हुए। इनमें दो यूक्रेनी सैनिक मारे गए और छह लोग घायल हुए। रूसी सैनिकों ने इवानो फ्रांकीव्स्क के पास एक हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया। यहां एक शेल्टर भी है जहां नागरिक छिपे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका समेत कई अन्य देशों ने इस दौरान रूस पर प्रतिबंध कड़े करने की घोषणा की है। हालांकि प्रतिबंधों से बेफिक्र रूस मैरियूपोल के दक्षिणी बंदगाह में जमा सैनिकों से कीव पर हमले तेज करवा दिए हैं। कीव के मेयर ने दावा किया है कि राजधानी कीव एक किले में तब्दील हो गया जिसे रूसी सेना ने चारों ओर से घेर रखा है।

औद्योगिक शहर डिनिप्रो पर भी हवाई हमले
रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के औद्योगिक शहर डिनिप्रो पर भी तीन हवाई हमले किए। इनमें एक व्यक्ति की मौत हुई। गृह मंत्रालय के सलाहकार एंटोन हेराशेनको ने इसकी पुष्टि की। 

अब मनोरोग अस्पताल को रूस ने बनाया निशाना, कोई हताहत नहीं
यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि रूसी सेना ने इजियाम स्थित एक मनोरोग अस्पताल पर बम बरसाए। हालांकि यहां कोई हताहत नहीं हुआ। सभी 30 कर्मचारियों और 330 मरीज एक बम शेल्टर में थे जिस वक्त हमला हुआ। इजियाम खारकीव क्षेत्र में आता है। यहां के गवर्नर ओलेह सिनगुबोव ने इस हमले को नागरिकों के खिलाफ युद्ध अपराध करार देते हुए दोहराया कि रूसी सेना यूक्रेन में नरसंहार कर रही है।

अमेरिका का दावा कीव की ओर पांच किमी आगे बढ़ा रूसी काफिला 
अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने दावा किया कि रूसी सेना तेजी से कीव की ओर बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में रूसी सैनिकों का काफिला कीव की ओर पांच किलोमीटर आगे बढ़ा है। कुछ रूसी सैनिक अपने हथियार और मिसाइलें लेकर कीव से महज 15 किलोमीटर पर तैनात हैं।   

यूक्रेन का दावा 353 रूसी टैंक किए तबाह
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया युद्ध शुरू होने से अब तक उसके सैनिकों ने रूस के 353 सैन्य टैंकों को तबाह किया। 12 हजार से अधिक रूसी सैनिकों को भी मार गिराया गया। मंत्रालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक 1165 बख्तरबंद वाहन, 57 प्लेन, 83 हेलिकॉप्टर, 125 तोपें और 58 एमएलआर को निशाना बनाया गया। इसके अलावा 60 सिस्टर्न, 558 सैन्य वाहनों, 3 जहाजों, 7 यूएवी और 31 रूसी विमान भेदी युद्ध प्रणाली को भी नष्ट किया गया।

यूक्रेन में अब तक 78 बच्चे मारे गए
यूक्रेन के मानवाधिकार कार्यकर्ता ल्यूडमिला डेनिसोवा ने शुक्रवार को दावा किया कि रूस के हमले के बाद से अब तक कम से कम 78 बच्चे मारे गए हैं। 

चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र से संपर्क टूटा
अंतरराष्ट्रीय एटमी ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि यूक्रेन की ओर से सूचना मिली है कि चेर्नोबिल स्थित परमाणु संयंत्र से संपर्क टूट गया है। एक दिन पहले रूसी हमले के बाद संयंत्र में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी।

25 लाख ने यूक्रेन छोड़ा, 20 लाख देश के अंदर बेघर हुए: यूएन
संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न एजेंसियों ने शुक्रवार को दावा किया कि पूर्वी यूरोप में जारी युद्ध के बीच 25 लाख से अधिक लोगों ने यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण ले ली। वहीं 20 लाख से अधिक लोग देश के भीतर ही बेघर हुए हैं। ये लोग शेल्टरों, सबवे व अस्पतालों में शरण ले रहे हैं।

बीते 24 घंटे में ही करीब दो लाख नागरिक पड़ोसी मुल्कों में गए हैं।  संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर के प्रवक्ता मैथ्यू साल्टमार्श ने कहा, संयुक्त राष्ट्र मौजूदा हालात को देखते हुए यूक्रेन के करीब 40 लाख लोगों को मानवीय मदद मुहैया कराने की योजना बना रहा है। 

मैरियूपोल में राहत काफिलों को रूसी सैनिकों ने बनाया निशाना 
यूक्रेन की डिप्टी पीएम इरियाना वेरेशचुक ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि खेरसान, चेर्निहीव और कीव में फंसे लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए मानवीय गलियारे स्थापित करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। मैरियूपोल में भी लोगों तक मदद पहुंचाने की योजना है। यहां 4.30 लाख लोग फंसे हैं और बढ़ते रूसी हमलों के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालांकि यहां प्रयास पहले की तरह विफल हुए। राहत काफिलों को रूसी सैनिकों ने निशाना बनाया है। पिछले दस दिनों में मैरियूपोल में 1300 लोग मारे गए।

386 रूसी सांसदों पर ब्रिटेन ने लगाया प्रतिबंध
ब्रिटेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कूटनीतिक दबाव बनाने के लिए रूस के निचले सदन के 386 सांसदों पर प्रतिबंध का एलान किया। शुक्रवार को लगाए गए नए प्रतिबंध के मुताबिक लुहांस्क और दोनेत्स्क को स्वतंत्रत घोषित करने के लिए वोट करने वाले सांसदों के ब्रिटेन में प्रवेश पर रोक होगी।

ये लोग ब्रिटेन में संपत्ति भी नहीं खरीद सकेंगे और न ही कोई कारोबार शुरू कर सकेंगे। यूरोपीय संघ पहले ही इन सांसदों पर प्रतिबंध लगा चुका है। ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा, इन लोगों ने बर्बर युद्ध का समर्थन किया है। हम रूस पर दबाव किसी सूरत में कम नहीं करेंगे और प्रतिबंधों के जरिये रूसी अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed