फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine claim mouse fever outbreak in russia troops their eyes bleeding

Russia Ukraine War: 'सैनिकों की आंखों में आ रहा खून...', यूक्रेन का दावा- रूसी सेना में फैला 'माउस फीवर'

Thu, 21 Dec 2023 07:52 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 21 Dec 2023 07:52 AM IST
सार

यूक्रेनी खुफिया एजेंसी का दावा है कि रूसी सैनिकों में माउस फीवर फैल रहा है लेकिन रूसी सेना के कमांडर इसे अनदेखा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
ukraine claim mouse fever outbreak in russia troops their eyes bleeding
रूसी सैनिकों में माउस फीवर फैलने का दावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के सैनिकों में माउस फीवर फैल गया है। इसकी वजह से उन्हें तेज सिरदर्द, उल्टी और कुछ गंभीर मामलों में आंखों में खून आने की समस्या भी हो रही है। यूक्रेन की खुफिया एजेंसी इंटेलीजेंस डायरेक्टोरेट ने ये दावा किया है। यूक्रेन का कहना है कि कुपयांस्क इलाके में तैनात रूसी सैनिकों में माउस फीवर फैला है। हालांकि रूस की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


क्या होता है माउस फीवर
बता दें कि माउस फीवर, स्ट्रेपटोकॉकल संक्रमण से होने वाली बीमारी है, जो इंसानों में चूहों के संपर्क में आने या फिर चूहों के मल की दुर्गंध के संपर्क में आने से फैल सकती है। माउस फीवर में संक्रमित व्यक्ति को तेज सिरदर्द, तेज बुखार, त्वचा पर लाल चकते होना, ब्लड प्रेशन कम होना, आंखों में हैमरेज होना, जुकाम और उल्टियां होती हैं। यूक्रेनी खुफिया एजेंसी का दावा है कि रूसी सैनिकों में माउस फीवर फैल रहा है लेकिन रूसी सेना के कमांडर इसे अनदेखा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


'रूसी कमांडर कर रहे अनदेखा'
यूक्रेन का दावा है कि रूसी कमांडर इसे सैनिकों का बहाना मान रहे हैं, उन्हें लगता है कि सैनिक लड़ाई से बचने के लिए ऐसा बहाना बना रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यूक्रेनी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। जहां एक तरफ यूक्रेन रूसी सैनिकों में माउस फीवर फैलने की बात कह रहा है, वहीं रूसी सेना का साफ कहना है कि जब तक उनका उद्देश्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक वह युद्धविराम नहीं करेंगे। रूस ने उसके सैनिकों में माउस फीवर फैलने को लेकर कई बयान भी नहीं दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने युद्ध रोकने के लिए बातचीत से किया इनकार
रूस यूक्रेन युद्ध को 22 महीने का लंबा वक्त बीत गया है लेकिन रूस ने युद्ध रोकने के लिए बातचीत करने से साफ मना कर दिया है और कहा है कि उनके पास युद्ध रोकने के लिए बातचीत करने का कोई आधार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed