फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine carried out drone attack on Russian port warship damaged Russia denied

Ukraine: यूक्रेन ने रूसी बंदरगाह पर किया ड्रोन हमला, युद्धपोत क्षतिग्रस्त, रूस बोला- हमने हमलों को विफल किया

Sat, 05 Aug 2023 02:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 05 Aug 2023 02:36 AM IST
सार

यूक्रेनी सैन्य विश्लेषक रोमन स्वितन ने कहा कि रूसी युद्धपोत पर हमला करने के बाद से कीव ने अपनी ताकत का परिचय दे दिया है। कीव ने दिखा दिया है कि वह काला सागर बेड़े के किसी भी जहाज को पल में नष्ट कर सकता है, चाहे वह कितना भी दूर हो, इससे फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
Ukraine carried out drone attack on Russian port warship damaged Russia denied
जानिए कितना खतरनाक है 'फॉदर ऑफ ऑल बम', - फोटो : Twitter @jimsciutto 3

विस्तार

यूक्रेन ने रूसी बंदरगाह पर ड्रोन हमला कर दिया। हमले में रूस का एक युद्धपोत क्षतिग्रस्त कर दिया। विदेशी मीडिया के अनुसार, यूक्रेन ने हमले की पुष्टि की है। हमले के कारण समुद्री यातायात कुछ घंटों के लिए प्रभावित हुआ। रूस-यूक्रेन संघर्ष के 18 महीनों में पहली बार वाणिज्यिक रूसी बंदरगाह को निशाना बनाया गया है।

विज्ञापन

पढ़िए कितना खास है रूसी बंदरगाह
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस का काला सागर बंदरगाह एक नौसैनिक अड्डा है। यहां एक जहाज निर्माण यार्ड और एक तेल टर्मिनल भी है। बंदरगाह निर्यात के लिए महत्वपूर्ण है। यह यूक्रेन के क्रीमिया से लगभग 110 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। यूक्रेन के सुरक्षा सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि देश की नौसना और सुरक्षा सेवा ने मिलकर हमले को अंजाम दिया। इससे रूस की नौसेना के लैंडिंग जहाज ओलेनेगॉर्स्की गोर्न्याक को नुकसान पहुंचा है। हमले के कारण रूसी युद्धपोत अब किसी लड़ाकू अभियान में शामिल नहीं हो सकता। 

विज्ञापन

जेलेंस्की ने जताया आभार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें देश की सुरक्षा सेवा, एसबीयू से एक रिपोर्ट मिली है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि रिपोर्ट में आखिर था क्या। उन्होंने कहा कि मैं केवल इतना कहूंगा कि हम सभी यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के आभारी हैं। बता दें बुधवार को रूसी ड्रोनों ने यूक्रेन के ओडेसा में अनाज सुविधाओं को काफी नुकसान पहुंचाया था, जिससे भारी आग लग गई थी। बुधवार को रूसी सेना ने कहा था कि कीव की सेना ने सेवस्तोपोल शहर के दक्षिण-पश्चिम में दो समुद्री गश्ती जहाज को निशाना बनाने की कोशिश थी। यूक्रेनी सैन्य विश्लेषक रोमन स्वितन ने कहा कि रूसी युद्धपोत पर हमला करने के बाद से कीव ने अपनी ताकत का परिचय दे दिया है। कीव ने दिखा दिया है कि वह काला सागर बेड़े के किसी भी जहाज को पल में नष्ट कर सकता है, चाहे वह कितना भी दूर हो, इससे फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

दावे को रूस ने किया खारिज
वहीं, यूक्रेनी दावे को रूसी रक्षा मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। उसने कहा कि उन्होंने दोनों हमलों को विफल कर दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा कि नौसेना ने यूक्रेन के दो समुद्री ड्रोनों को मार गिराया है। रूसी मीडिया में एक फुटेज प्रकाशित हुई है। वीडियो में एक जहाज को समुद्र में गोलीबारी करते हुए और एक जलती हुई वस्तु में विस्फोट होते हुए दिख रहा है।

कीव के लिए चुनौती भरा कदम
जानकारों के अनुसार, काला सागर में रूस की नौसैनिक शक्ति को चुनौती देना यूक्रेन के लिए चुनौती भरा होगा। काला सागर में रूस के 50 युद्धपोत और सात पनडुब्बियों के अलावा बड़ी संख्या में सहायक जहाज हैं। रूसी बेड़े के सामने यूक्रेनी बेड़ा कहीं टिक नहीं सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed