{"_id":"6158845b8ebc3e62546e62f5","slug":"uk-updates-travel-advisory-for-its-nationals-going-to-india-says-in-close-contact-with-indian-authorities-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन मान्यता: भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैक्सीन मान्यता: भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
Sat, 02 Oct 2021 09:40 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 02 Oct 2021 09:40 PM IST
सार
भारत सरकार ने घोषणा की थी कि टीकाकरण के बावजूद सोमवार से भारत आने वाले ब्रिटिश नागरिकों को 10 दिन तक क्वारंटीन में रहना होगा।
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वैक्सीन मान्यता को लेकर भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद ब्रिटेन ने शनिवार को भारत यात्रा पर जाने वाले अपने नागरिकों के लिए आधिकारिक परामर्श को अपडेट किया। एक दिन पहले ही भारत ने ब्रिटिश नागरिकों के लिए क्वारंटीन में रहने संबंधी नियम निर्धारित किए थे जो सोमवार से प्रभावी होंगे।
विज्ञापन
भारत ने यह कदम अंतरराष्ट्रीय यात्रा को लेकर भारतीयों के लिए ब्रिटेन के इसी तरह के कदम के जवाब में उठाया था। ब्रिटेन इस मामले पर कूटनीतिक बातें ही करता रहा था। अब ब्रिटेन की सरकार ने इसमें कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर भारतीय अधिकारियों के करीबी संपर्क में है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) की ओर से जारी यात्रा परामर्श में कहा गया है कि सोमवार से ब्रिटेन से भारत जाने वाले यात्रियों को वहां पहुंचने के आठवें दिन भी कोविड-19 जांच करानी होगी और 10 दिन तक अनिवार्य क्वारंटीन में रहना होगा।
विज्ञापन
भारत सरकार ने घोषणा की थी कि टीकाकरण के बावजूद सोमवार से भारत आने वाले ब्रिटिश नागरिकों को 10 दिन तक क्वारंटीन में रहना होगा। अंतरराष्ट्रीय यात्रा को लेकर भारतीयों के लिए ब्रिटेन के इसी तरह के नियम बनाए हैं। इसके जवाब में ही भारत ने यह कदम उठाया है।
ब्रिटेन सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारत में प्रवेश के लिए नियम तय करने और उन्हें लागू करने की जिम्मेदारी भारतीय अधिकारियों की है। हम उनके करीबी संपर्क में हैं और नियमों में कोई भी बदलाव होने की स्थिति में एफसीडीओ यात्रा परामर्श को अपडेट किया जाएगा।