फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK sanctions Iranian military leaders, space agency over Israel attack

UK: ब्रिटेन का ईरान के सैन्य अधिकारियों-अंतरिक्ष एजेंसी पर प्रतिबंध, इस्राइल पर हमले के लिए ठहराया जिम्मेदार

Mon, 14 Oct 2024 11:08 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 14 Oct 2024 11:08 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन ने सोमवार को ईरान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और संगठनों पर नए प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। उसका कहना है कि ये सैन्य अधिकारी और संगठन पश्चिम एशिया को अस्थिरत करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
UK sanctions Iranian military leaders, space agency over Israel attack
डेविड लैमी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ब्रिटेन ने सोमवार को ईरान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और संगठनों पर नए प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। उसका कहना है कि ये सैन्य अधिकारी और संगठन पश्चिम एशिया को अस्थिरत करने की कोशिश कर रहे हैं। विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने बताया कि ये नए प्रतिबंध एक अक्तूबर को इस्राइल पर ईरान के हमले के जवाब में लगाए जा रहे हैं। इन प्रतिबंधों में ईरान की इस्लामिक रिपब्लिक आर्मी, वायु सेना और ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


इन प्रतिबंधों में फर्जानेगन प्रोपल्शन सिस्म डिजाइन ब्यूरो (एफपीएसडीबी) भी शामिल है, जो क्रूज मिसाइलों के लिए उपयोग किए जाने वाले पार्ट का डिजाइन और निर्माण करता है। साथ ही ईरान की अंतरिक्ष एजेंसी को भी इन नए प्रतिबंधों में शामिल किया गया है, जो बैलिस्टिक मिसाइलों के विकास के लिए तकनीकों का विकास करती है। 
विज्ञापन


ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा, बार-बार चेतावनियों के बावजूद ईरान और उसके प्रवक्ता खतरनाक गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे मध्य पूर्व में और अधिक तनाव पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा, इस्राइल पर बैलिस्टिक हमलों के लिए हम ईरान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और उन लोगों का खुलासा कर रहे हैं, जिन्होंने इन कार्यों को अंजाम दिया। हम सहयोगियों और साझेदारों के साथ मिलकर के ईरान की धमकियों का मुकाबला करने के लिए जरूरी कदम उठाते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



लैमी ने सोमवार को यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मामलों की परिषद में अपने साझेदार के साथ ईरान की गतिविधियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में तनाव को कम करने पर बात की। 

जिन पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनमें इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के कमांडर-इन-चीफ और ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य अब्दोलरहीम मूसावी, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान आर्मी के उप कमांडर-इन-चीफ मोहम्मद हुसैन दादरास, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की वायु सेना के कमांडर हमीम वाहेदी, आईआरजीसी के खुफिया विभाग के प्रमुख मोहम्मद काजेमी, ईरानी सेना के संयुक्त मुख्यालय के प्रमुख हबीबुल्ला सैयारी, आईआरजीसी प्रवक्ता अली मोहम्मद नाइनी, एफपीएसडीबी के प्रमुख इंजीनियर हुसैन पूरफर्जानेह शामिल हैं। एफसीडीओ ने कहा कि ब्रिटेन पहले से ही ईरान पर 400 से अधिक प्रतिबंध लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed