{"_id":"691e2af462883201690cf67f","slug":"uk-russia-tensions-britain-warns-russian-spy-ship-ramps-up-munitions-production-under-hard-power-strategy-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK-Russia: यूके ने रूसी जासूसी जहाज को दी कड़ी चेतावनी, हार्ड पावर रणनीति के तहत बढ़ाएगा गोला-बारूद उत्पादन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK-Russia: यूके ने रूसी जासूसी जहाज को दी कड़ी चेतावनी, हार्ड पावर रणनीति के तहत बढ़ाएगा गोला-बारूद उत्पादन
Thu, 20 Nov 2025 02:18 AM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:18 AM IST
सार
यूके ने स्कॉटलैंड के पास मौजूद रूसी जासूसी जहाज 'यांतर' को कड़ी चेतावनी दी। रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा अगर जहाज आगे बढ़ा तो ब्रिटेन तैयार है। बढ़ते वैश्विक तनावों के बीच यूके ने नए गोला-बारूद तथा ड्रोन कारखाने खोलने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
यूके ने रूसी जासूसी जहाज को दी कड़ी चेतावनी
- फोटो : X (@AIRNewsHindi)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कॉटलैंड के उत्तरी समुद्री क्षेत्र में मौजूद एक रूसी जासूसी जहाज को ब्रिटेन ने बुधवार को कड़ा संदेश दिया। यूके के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा कि रूसी जहाज ‘यांतर’ बीते कुछ हफ्तों से ब्रिटेन के समुद्री क्षेत्र के बाहरी हिस्से में घूम रहा है और उसने निगरानी के दौरान ब्रिटिश एयरफोर्स पायलटों पर लेजर तक चमकाए हैं।
अपने संबोधन में हीली ने साफ कहा हम रूस को देख रहे हैं, हम जानते हैं वे क्या कर रहे हैं। अगर यह जहाज दक्षिण दिशा में बढ़ा, तो हम पूरी तरह तैयार हैं।
रूसी जहाज क्यों बना खतरा?
ब्रिटिश सेना के अनुसार, ‘यांतर’ यूके की समुद्र के नीचे मौजूद महत्वपूर्ण संचार और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए खतरा बन सकता है। इसे सिर्फ जहाज नहीं, बल्कि रूस की गहरे समुद्र में जासूसी और संकट काल में तोड़फोड़ की क्षमता वाले GUGI कार्यक्रम का हिस्सा बताया गया है।
हालांकि लंदन स्थित रूसी दूतावास ने इन आरोपों को उत्तेजक और रूस-विरोधी बताया और दावा किया कि जहाज सिर्फ एक समुद्र-विज्ञान अनुसंधान पोत है।
‘नई खतरों का दौर’
हीली ने चेतावनी देते हुए दुनिया के बदलते और अस्थिर होते हालात का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष में इस्राइल-ईरान युद्ध, भारत और पाकिस्तान के बीच सशस्त्र संघर्ष, यूके की राजनीति में चीनी जासूसी के दावे और रूस-यूक्रेन युद्ध की बढ़ती तीव्रता ने वैश्विक माहौल को बेहद खतरनाक बना दिया है। इसी दौरान नाटो एयरस्पेस में रूसी घुसपैठ में अचानक वृद्धि हुई है, यूके के रक्षा सिस्टम पर 90,000 से अधिक साइबर हमले दर्ज किए गए हैं और यूरोपीय आसमान में लगातार ड्रोन व्यवधान देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
यूके बनाएगा नए ‘फैक्ट्रियां ऑफ द फ्यूचर’
बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच यूके के रक्षा मंत्रालय ने बड़ी तैयारी का संकेत देते हुए घोषणा की कि देश में 13 नई म्यूनिशन और सैन्य विस्फोटक निर्माण इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही, दो नई ड्रोन फैक्ट्रियां इसी हफ्ते काम शुरू कर देंगी, ताकि अत्याधुनिक तकनीक से लैस सैन्य उपकरणों का उत्पादन तेज़ी से बढ़ाया जा सके। मंत्रालय के अनुसार, 2025 तक बड़े पैमाने पर सैन्य उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
रक्षा सचिव जॉन हीली ने कहा यह नया खतरे का दौर है। ऐसे समय में ब्रिटेन को मजबूत रक्षा क्षमता, पुख्ता कूटनीति और हार्ड पावर की जरूरत है ताकि भविष्य की चुनौतियों का डटकर सामना किया जा सके।