UK: अपनी सेहत को लेकर खुद जानकारी देंगी ब्रिटिश राजघराने की बहू केट, अफवाहों के बीच ब्रिटिश मीडिया का दावा
बीते दिनों मदर्स डे के मौके पर केनसिंग्टन पैलेस ने केट की जो तस्वीर जारी की, उसे लेकर विवाद हो गया और उनकी सेहत को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं।
विस्तार
केट की सेहत को लेकर अफवाहों का दौर
केट मिडलटन की इस साल जनवरी में पेट की सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद केनसिंग्टन पैलेस ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी और बताया कि केट फिलहाल आराम कर रही हैं और वे 31 मार्च के बाद ही सार्वजनिक तौर पर दिख सकेंगी। हालांकि बीते दिनों मदर्स डे के मौके पर केनसिंग्टन पैलेस ने केट की जो तस्वीर जारी की, उसे लेकर विवाद हो गया और उनकी सेहत को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं। दरअसल केट की उनके बच्चों के साथ जो तस्वीर जारी की गई थी, उसमें छेड़छाड़ की गई थी, जिसके बाद तस्वीर को सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया था। इसके बाद ही केट की सेहत को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
Thank you for your kind wishes and continued support over the last two months.
— The Prince and Princess of Wales (@KensingtonRoyal) March 10, 2024
Wishing everyone a Happy Mother's Day. C
📸 The Prince of Wales, 2024 pic.twitter.com/6DywGBpLLQ
वहीं हाल ही में केनसिंग्टन पैलेस के कई स्टाफ ने दावा किया था कि उन्होंने कई दिनों से केट को नहीं देखा है। केट मिडलटन सार्वजनिक तौर पर भी लंबे समय से नहीं दिखाई दी हैं। यही वजह है कि केट मिडलटन की सेहत को लेकर तरह-तरह की अफवाहें शुरू हो गईं।