{"_id":"6564f13204df3c05a1078714","slug":"uk-pm-sunak-highlights-punjabi-indian-heritage-in-gurpurab-message-latest-news-update-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurpurab Message: ब्रिटेन के PM सुनक ने किया अपनी पंजाबी भारतीय विरासत का जिक्र किया, गुरु पर्व पर कही यह बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gurpurab Message: ब्रिटेन के PM सुनक ने किया अपनी पंजाबी भारतीय विरासत का जिक्र किया, गुरु पर्व पर कही यह बात
Tue, 28 Nov 2023 01:12 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rishi Sunak
- फोटो : Social Media
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर अपने कार्यालय ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ से एक संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने अपनी पंजाबी भारतीय विरासत का जिक्र किया। ऋषि सुनक (43) का जन्म ब्रिटेन में पूर्वी अफ्रीका से आए एक हिंदू पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके दादा-दादी का रिश्ता लुधियाना और विभाजन से पहले वर्तमान पाकिस्तान के गुजरांवाला से था।
विज्ञापन
उन्होंने अपने संदेश में ब्रिटेन में ब्रिटिश सिखों के अपार योगदान को गौरव और प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, भारत और दुनिया भर में सिखों को गुरुपर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज हम सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की 554वीं जयंती मना रहे हैं। पंजाबी भारतीय विरासत के एक व्यक्ति के रूप में यह दिन मेरे लिए काफी खास है।
विज्ञापन