फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Rishi Sunak chairs domestic security meet amid Israel-Gaza conflict

Britain: PM सुनक ने की घरेलू सुरक्षा को लेकर बैठक, इस्राइल-हमास युद्ध के मुद्देनजर कानूनों में बदलाव की तैयारी

Mon, 30 Oct 2023 04:39 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 04:39 PM IST
सार

इस्राइल-हमास युद्ध के दौरान लंदन की सड़कों में फलस्तीनी समर्थकों के प्रदर्शन के बाद पीएम सुनक ने सुरक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें ब्रिटेन की सुरक्षा को लेकर कानूनों में बदलाव करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
UK PM Rishi Sunak chairs domestic security meet amid Israel-Gaza conflict
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंदन स्थित 10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई। इस्राइल-हमास युद्ध, सड़कों पर प्रदर्शन, ब्रिटेन के घरेलू सुरक्षा मुद्दों पर बैठक में चर्चा की गई। यह ब्रीफिंग ऐसे वक्त में हुई जब इस्राइल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है। ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन भी इस बैठक में मौजूद रहे। हमास-इस्राइल युद्ध के बाद से ब्रिटेन की सड़कों में भी प्रदर्शन किए गए, जिसमें नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


बैठक में मौजूद शिक्षा मंत्री रॉबर्ट हाफटन ने कहा, ब्रिटिश नागरिक आतंकवाद के खतरे से सुरक्षित रहे। हमारी सरकार हमेशा से इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं इस बैठक से पहले मेट्रोपोलिटन पुलिस आयुक्त सर मार्क रॉवले ने ब्रिटेन की सड़कों पर चरमपंथ से निपटने के लिए सख्त कानून बनाने का आह्वान किया था। मेट्रोपोलिटन पुलिस के मुताबिक, तीन सप्ताह पहले पश्चिम एशिया में संकट गहराने के बाद से देश में यहूदी विरोधी घटनाओं में 14 गुना बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो ब्रिटेन सरकार देश में हो रहे कुछ फलस्तीनी समर्थकों से निपटने की तैयारी में है। जिसके लिए आतंकवाद संबंधी कानूनों को कड़ा करने पर विचार किया जा रहा है। बैठक में गृह मंत्री ब्रेवरमैन ने ऐसी घटनाओं के खिलाफ कड़ी पुलिस कार्रवाई न करने को लेकर सवाल किया। पुलिस ने आगाह किया कि ऐसे मामलों के खिलाफ कानून को पूरी तरह परिभाषित नहीं किया गया है। जिसको लेकर अब सुनक सरकार कानूनों में बदलाव को लेकर कड़े कदम उठाने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed