फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Keir Starmer names new chief of staff in Downing Street shake up news in hindi

Britain: मॉर्गन मैकस्वीनी बनें स्टार्मर सराकर के नए चीफ ऑफ स्टाफ, विद्या अलाकेसन-जिल कथबर्टसन की भी पदोन्नति

Mon, 07 Oct 2024 04:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 07 Oct 2024 04:59 PM IST
सार

कंजर्वेटिव पार्टी के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 100 दिनों से भी कम समय में कीर स्टार्मर की लेबर सरकार को अराजकता में डाल दिया गया। उन्होंने अपना चीफ ऑफ स्टाफ खो दिया।

विज्ञापन
UK PM Keir Starmer names new chief of staff in Downing Street shake up news in hindi
कीर स्टार्मर - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपनी लेबर पार्टी के 100 दिन के कार्यकाल को चिह्नित करने के लिए एक नए चीफ ऑफ स्टाफ की नियुक्ति की। दरअसल, सू ग्रे ने स्टार्मर सरकार में चीफ ऑफ स्टाफ के पद से इस्तीफा दे दी। लेबर पार्टी के पूर्व अभियान निदेशक मॉर्गन मैकस्वीनी नए चीफ ऑफ स्टाफ बनेंगे। बता दें कि मेकस्वीनी ही पीएम स्टार्मर की जीत के मास्टरमाइंड थे। उनकी नियुक्ति के साथ राजनीतिक निदेशक विद्या अलाकेसन और सरकारी संबंध निदेशक जिल कथबर्टसन को डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में पदोन्नत किया जा रहा है। डाउनिंग स्ट्रीट पॉलिसी यूनिट के निदेशक निन पंडित को स्टार्मर का प्रधान निजी सचिव नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


स्टार्मर ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "मैं अपनी टीम में इस प्रतिभाशाली अनुभवी लोगों को शामिल कर वास्तव में बहुत खुश हूं। यह उस परिवर्तन को को लाने के प्रति मेरे दृढ़ संकल्प को दर्शाता है जिसके लिए देश ने मतदान किया था।" उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्र और क्षेत्र के साथ हमारे संबंधों को मजबूत करने में सू ग्रे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं खुश हूं कि वह अभी भी हमारी सरकारके कार्यों का समर्थन कर रही हैं।"
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, डाउनिंग स्ट्रीट के जूनियर स्टाफ असंतुष्ट थे। जब स्टार्मर और उनकी कैबिनेट पार्टी के धनी डोनरों से उपहार स्वीकार करने के आरोपों से जूझ रहे थे तो कुछ लोगों ने मीडिया में लीक का सहारा लिया था। कंजर्वेटिव पार्टी के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 100 दिनों से भी कम समय में कीर स्टार्मर की लेबर सरकार को अराजकता में डाल दिया गया। उन्होंने अपना चीफ ऑफ स्टाफ खो दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अक्तूबर को इस्राइल-हमास के संघर्ष के एक साल पूरे होने पर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन स्पष्ट रूप से यहूदी समुदाय के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा, "एक पिता, बेटा और भाई के तौर पर अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवार के साथ मिलना अकल्पनीय था। उनका दुख हमारा दुख है।" उन्होंने कहा कि एक साल बीत जाने के बाद भी यह दुख कम नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed