फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Boris Johnson aide Allegra Stratton resigns after inquiry ordered into video of leaked Downing Street party amid lockdown

ब्रिटेन: प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सहयोगी ने दिया इस्तीफा, डाउनिंग स्ट्रीट के वीडियो लीक का मामला

Wed, 08 Dec 2021 11:08 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 08 Dec 2021 11:08 PM IST
सार

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय (डाउनिंग स्ट्रीट) में कर्मचारियों के पार्टी करने का एक वीडियो सामने आने के बाद जॉनसन की तत्कालीन आधिकारिक प्रवक्ता एलेग्रा स्ट्रैटन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस वीडियो में स्ट्रैटन अवैध रूप से आयोजित की गई इस कथित पार्टी का मजाक बनाते हुए नजर आई थीं।

विज्ञापन
UK PM Boris Johnson aide  Allegra Stratton resigns after inquiry ordered into video of leaked Downing Street party amid lockdown
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की एक प्रमुख सहयोगी ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। जॉनसन की आधिकारिक प्रवक्ता रहीं एलेग्रा स्ट्रैटन ने यह कदम डाउनिंग स्ट्रीट का एक आंतरिक वीडियो लीक के मामले में जांच का आदेश दिए जाने और माफी मांगने के लिए मजबूर किए जाने के बाद उठाया। इस वीडियो में उनका प्रेस ऑफिस पिछले साल दिसंबर में हुई एक कथित पार्टी के बारे में मजाक करते दिख रहा था। इस दौरान कोविड के खिलाफ पूरे ब्रिटेन में सख्त लाकडाउन लगा हुआ था।

विज्ञापन


संसद में माफी मांगने के कुछ देर बाद ही स्ट्रैंटन ने लंदन में अपने घर के बाहर इस्तीफे का एलान किया। उन्होंने कहा कि मैं वैश्विक महामारी के खिलाफ सरकार की लड़ाई में कोई अवरोध नहीं बनना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी उन टिप्पणियों पर हमेशा पछतावा रहेगा और मैं आप सबसे माफी मांगती हूं। लोगों का गुस्सा और वह जो महसूस कर रहे हैं मैं उसे समझ सकती हूं। जिन लोगों ने इस जानलेवा महामारी के चलते अपनों को खोया है मैं उन सब लोगों से माफी मांगना चाहती हूं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी मांगी माफी
इससे पहले हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रधानमंत्री के साप्ताहित प्रश्न सत्र के दौरान जॉनसन ने माफी मांगी थी और लीक वीडियो के मामले में सभी तथ्यों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए अपने कैबिनेट सचिव के जरिए आंतरिक जांच करवाने का एलान किया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोई पार्टी आयोजित नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि इसे लेकर मैं भी आक्रोशित था और इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि किसी कोविड नियम का उल्लंघन नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी नेताओं ने लगाए जॉनसन पर आरोप
वहीं, विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता केर स्टार्मर ने भी इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश के लाखों लोग अब सोच रहे हैं कि प्रधानमंत्री उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं और उनसे झूठ बोला गया। इस वीडियो में लगता है कि महामारी को लेकर सरकार की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन का अभ्यास किया जा रहा था। स्ट्रैटन अब 'कॉप 26' के लिए प्रधानमंत्री की प्रवक्ता हैं। कार्यालय में क्रिसमस पार्टी के बाद का यह वीडियो 22 दिसंबर 2020 का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed