{"_id":"5f54edaafd4fca645a457d98","slug":"uk-plans-seat-out-to-help-out-discounts-for-coronavirus-hit-theatres-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में कोरोना लॉकडाउन से प्रभावित थिएटरों की मदद के लिए योजना पर विचार: रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में कोरोना लॉकडाउन से प्रभावित थिएटरों की मदद के लिए योजना पर विचार: रिपोर्ट
Sun, 06 Sep 2020 07:42 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 06 Sep 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की सरकार ने कोरोना वायरस लॉकडाउन की विस्तारित अवधि के बाद फिर से खुले थिएटर एवं अन्य मनोरंजन स्थलों की मदद करने के लिए ‘सिट आउट टू हेल्प आउट’ योजना शुरू करने की योजना पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
'द संडे टाइम्स' की खबर के मुताबिक, यह योजना ब्रिटिश चांसलर ऋषि सुनक की सफल 'ईट आउट टू हेल्प आउट' योजना पर आधारित होगा, जिसके तहत कोरोना वायरस से प्रभावित आतिथ्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए रेस्त्रां में छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन एवं संस्कृति मंत्री ओलिवर डाउडेन के बारे में कहा जा रहा है कि दोनों इसको लेकर इच्छुक हैं और दोनों ने सरकारी अधिकारियों को इसको लेकर तेजी से रणनीति बनाने को कहा है।
विज्ञापन
एक सरकारी अधिकारी ने समाचार पत्र से कहा, 'इस सप्ताह बैठकें हुई हैं। इस पर तेज गति से काम करने के लिए बहुत वरिष्ठ स्तर पर निर्देश दिया गया है। प्रधानमंत्री जॉनसन तेज प्रगति के इच्छुक हैं।'
योजना के तहत थिएटर और आसपास के रेस्त्रां के बीच गठजोड़ के तहत ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (जीबीपी) 10 के आसपास के रियायती टिकटों पर विचार किया जा रहा है जिसके साथ शो से पहले या बाद में भोजन पर रियायत दी जाएगी।