फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Parliament panel rebukes Prime Minister Rishi Sunak over 'minor, inadvertent' breach

वापस लौटते ही घिरे ब्रिटिश पीएम: संसदीय समिति ने ऋषि सुनक को फटकार लगाई, गोपनीयता नियमों के उल्लंघन का मामला

Thu, 14 Sep 2023 06:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 14 Sep 2023 06:21 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन की संसदीय समिति ने गुरुवार को प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को गोपनीयता नियमों के मामूली और अनजाने उल्लंघन के लिए फटकार लगाई है।

विज्ञापन
UK Parliament panel rebukes Prime Minister Rishi Sunak over 'minor, inadvertent' breach
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन से वापस लौटते ही ब्रिटेन की संसदीय समिति ने गुरुवार को ऋषि सुनक को फटकार लगाई है। दरअसल, उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति एक चाइल्ड केयर फर्म में निवेशक हैं। उनके वित्तीय हितों की जांच एक निगरानी समिति कर रही है। इस जांच से संबंधित गोपनीयता नियमों के मामूली और अनजाने उल्लंघन के लिए सुनक को यह फटकार लगाई गई है। 

विज्ञापन

'हाउस ऑफ कॉमन्स कमिटी ऑन स्टैंडर्ड्स' की जांच गोपनीयता नियमों के संदर्भ में हुई, जो संसदीय मानक आयुक्त की उस जांच पर लागू होती कि क्या सुनक ने हितों की घोषणा से संबंधित मंत्रिस्तरीय संहिता के पैराग्राफ 6 का उल्लंघन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने संसदीय निगरानी समिति ने निष्कर्ष निकाला था कि सुनक चाइल्डकेयर फर्म कोरू किड्स में अक्षता मूर्ति के शेयरों का संदर्भ देने में विफल रहे, जिसके कारण भ्रम की स्थिति पैदा हुई। यह अनजाने में हुई थी। मानक समिति द्वारा संबंधित जांच इस बात को लेकर शुरू हुई कि क्या उनके डाउनिंग स्ट्रीट प्रवक्ता ने ऐसी जांचों को पूरा होने तक गोपनीयता के नियमों को तोड़ा है। 

 

विज्ञापन

समिति ने कहा,'यह संहिता का मामूली और अनजाने में हुआ उल्लंघन है। सुनक के स्टाफ को संसदीय मानक आयुक्त की मंजूरी के बिना जांच के तहत मामले के विवरण के बारे में कोई बयान जारी नहीं करना चाहिए था।' आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि इससे उनकी जांच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। फिर भी, यह एक उल्लंघन है जो नहीं होना चाहिए था।
 

उन्होंने कहा, 'हालांकि, सुनक मानते हैं कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्होंने अलग तरह की कार्रवाई की है। समिति अन्य सांसदों की तरह प्रधानमंत्री और सभी मंत्रियों को याद दिलाएगी कि यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है कि इस तरह के उल्लंघन न हों।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed