फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UK: 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंजी ब्रिटेन की संसद, प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मंदिर निर्माण का जश्न

Fri, 19 Jan 2024 08:19 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 19 Jan 2024 08:19 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन की संसद में राम मंदिर के निर्माण का जश्न मनाया गया है। यहां सनानत संस्था की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। शंख ध्वनि और भजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 

विज्ञापन
UK Parliament echoes with chants of 'Shri Ram' in celebrations for Ram Mandir
ब्रिटेन की सनातन संस्था ने संसद में मनाया राम मंदिर का जश्न - फोटो : एएनआई

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के जश्न की गूंज ब्रिटेन की संसद तक पहुंच गई है। गुरुवार को ब्रिटेन की संसद में सनातन संस्था यूके (एसएसयूके) की ओर से श्री राम के नारे लगाए गए। एसएसयूके ने राम मंदिर के जश्न की शुरुआत भावपूर्ण भजन से की। इसके बाद एसएसयूके सदस्यों ने काकभुशुण्डि संवाद की प्रस्तुति दी। देखते ही देखते हाउस ऑफ कॉमन्स का माहौल श्री राममय हो गया। इसके अतिरिक्त एसएसयूके ने गीता के 12वें अध्याय का पाठ करके श्री कृष्ण के जीवन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। हैरो के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने राज राजेश्वर गुरु जी और हन्सलो स्थित ब्रह्मर्षि आश्रम के स्वामी सूर्य प्रभा दीदी के साथ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।



प्राण प्रतिष्ठा से पहले यूके घोषणा पत्र
बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के 200 से अधिक मंदिरों, सामुदायिक संगठनों और संघों ने एक हस्ताक्षर अभियान चलाया, जिसे यूके घोषणापत्र का नाम दिया गया है। इसे प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा जाएगा।
 

UK Parliament echoes with chants of 'Shri Ram' in celebrations for Ram Mandir
भजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ। - फोटो : एएनआई

गीता के 12वें अध्याय का हुआ पाठ
कार्यक्रम की शुरुआत भजन के साथ हुई। इसके बाद सनातन संस्था के सदस्यों ने काकभूशुंडी संवाद की प्रस्तुति दी। इसके अलावा, संस्था ने गीता के 12वें अध्याय का पाठ किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रेटर लंदन के हैरो से सांसद बॉब ब्लैकमैन और ब्रह्मर्षि आश्रम के राज राजेश्वर गुरुजी और सूर्य प्रभा दीदी ने की। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ब्रिटेन से एक घोषणापत्र श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपा जाएगा। जिसमें देश के दो सौ से ज्यादा मंदिरों, सामुदायिक संगठनों के हस्ताक्षर होंगे। 

UK Parliament echoes with chants of 'Shri Ram' in celebrations for Ram Mandir
हाउस ऑफ कॉमन्स में राम नाम के जयकारे। - फोटो : एएनआई

धार्मिक संगठनों ने जाहिर की खुशी
ब्रिटेन के सबसे बड़े धार्मिक संगठनों ने बयान जारी कर राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खुशी और एकजुटता जाहिर की है। एक बयान में कहा गया, प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ब्रिटेन से घोषणापत्र अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा जाएगा। 

यूके घोषणापत्र अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को पेश किया जाएगा
एसएसयूके की ओर से जारी बयान में कहा गया, प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले यूके घोषणापत्र अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को प्रस्तुत किया जाएगा। यह सनातन धर्म की एकता का प्रमाण है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेता शामिल होंगे। समारोह में कई मशहूर हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UK Parliament echoes with chants of 'Shri Ram' in celebrations for Ram Mandir
कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि आश्रम से सूर्य प्रभा दीदी। - फोटो : एएनआई

समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेता शामिल होंगे। समारोह में कई मशहूर हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री 22 जनवरी  को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। यह समारोह 16 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान भी होंगे। 

विज्ञापन
UK Parliament echoes with chants of 'Shri Ram' in celebrations for Ram Mandir

ब्रिटिश संसद में उठा कश्मीरी पंडितों का मुद्दा, प्रस्ताव पेश
ब्रिटेन की संसद में तीन सांसदों ने एक प्रस्ताव पेश कर कश्मीरी पंडितों को न्याय देने की मांग की है। ब्रिटिश सांसदों ने ब्रिटेन सरकार से भी नरसंहार पीड़ितों के लिए प्रतिबद्धता का आग्रह किया है। यह प्रस्ताव 19 जनवरी से पहले आया है, जिसे कश्मीरी पंडित पलायन दिवस के रूप में मनाते हैं। वर्ष 1990 में पाकिस्तान प्रायोजित आतकियों की धमकियों-हत्याओं के कारण कश्मीर घाटी से अपने समुदाय के पलायन की याद में कश्मीरी पंडित यह दिन पलायन दिवस के रूप में मनाते हैं। कंजर्वेटिव सांसद बाब ब्लैकमैन, डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी के नेता जिम शैनन और लेबर पार्टी के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने 15 जनवरी को 2023-24 सत्र के लिए प्रस्ताव पेश किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed