ब्रिटेन: भाषण देने जा रहे थे विपक्षी नेता कीर स्टार्मर, प्रदर्शनकारी ने फेंका चमकीला पाउडर; देखें वीडियो
UK: व्यक्ति की पहचान याज अश्मावी के रूप में हुई है। इससे पहले कि कीर अपना भाषण शुरू कर पाते, याज लेबर पार्टी के नेता के पास पहुंचे और उनके ऊपर चमकीला पाउडर फेंक दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में विपक्ष के नेता कीर स्टार्मर चर्चाओं में हैं। दरअसल, वह लेबर कॉन्फ्रेंस में सिरकत करने पहुंचे थे। इसी दौरान जब वह मंच पर अपना भाषण देने वाले थे, तभी एक व्यक्ति ने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उन पर चमकीला पाउडर फेंक दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मज गई। प्रदर्शन करने वाला व्यक्ति 'जस्ट स्टॉप ऑयल' से जुड़ा बताया जा रहा है।
व्यक्ति की पहचान याज अश्मावी (28 वर्षीय) के रूप में हुई है। इससे पहले कि कीर अपना भाषण शुरू कर पाते की आने वाले एक दशक तक देश को वह कैसे चलाएंगे, याज लेबर पार्टी के नेता के पास पहुंचे और उनके ऊपर चमकीला पाउडर फेंक दिया। चमकीला पाउडर फेंकते हुए प्रदर्शनकारी ने कहा, 'लोकतंत्र संकट में है। वास्तविक लोकतंत्र नागरिकों के नेतृत्व वाला होता है।'
सुरक्षा में चूक की घटना लिवरपूल में दोपहर को हुई। प्रदर्शनकारी ने पाउडर फेंकने के बाद विपक्षी नेता को कई सेकंड तक अपने हाथों से जकड़े रखा। इसके बाद कीर के सुरक्षाकर्मियों ने जैसे उसे जमीन पर गिराया तो वह चिल्लाया, हम लोगों के लिए घरों की मांग करते हैं। हम संकट में हैं। हमारा पूरा भविष्य खतरे में है। मर्सीसाइड पुलिस ने पुष्टि की कि व्यक्ति को हमला, शांति भंग करने और सार्वजनिक उपद्रव करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।
A protestor threw glitter on Keir Starmer ahead of his speech.
— Chris Rose (@ArchRose90) October 10, 2023
My goodness, these events need much better security.
pic.twitter.com/r1NpB9MyBN
हालांकि, बाद में कीर के सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारी को मंच से उतारा। फिर, कीर ने कोट उतारकर अपना भाषण जारी रखा। एक्सआर और जस्ट स्टॉप ऑयल से संबंध रखने वाले एक राजनीतिक समूह पीपुल डिमांड डेमोक्रेसी ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वे एक नया समूह हैं जो सविनय अवज्ञा करके ब्रिटेन की राजनीतिक प्रणाली को अपडेट की मांग कर रहे हैं।