फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK new travel rules, even fully vaccinated Indians will not be considered vaccinated IN UK and have to undergo quarantine for 10 days

भारत से भेदभाव: ब्रिटेन के कोरोना यात्रा नियमों पर जमकर बरसे जयराम रमेश और शशि थरूर, कहा- आ रही 'नस्लवाद की बू'

Tue, 21 Sep 2021 11:46 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Sep 2021 11:46 AM IST
सार

UK Travel Restrictions For Indians: ब्रिटेन सरकार ने 10 से अधिक देशों से आने वाले पूरी तरह से वैक्सीनेटेड यात्रियों के लिए नियमों में छूट दे दी है लेकिन निराश करने वाली बात यह है कि भारत को अभी भी इस सूची से बाहर रखा गया है। 

विज्ञापन
UK new travel rules, even fully vaccinated Indians will not be considered vaccinated IN UK and have to undergo quarantine for 10 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ब्रिटेन में नए यात्रा नियमों के अनुसार पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होने के बावजूद भारतीयों को यहां राहत नहीं मिलेगी और उन्हें 10 दिनों के लिए क्वारंटीन में जाना होगा। वहीं भारत ने ब्रिटेन के इस नए यात्रा प्रतिबंधों पर नाराजगी जाहिर  की है। गौरतलब है कि ब्रिटेन ने अमेरिका, यूरोप समेत दुनिया के कई देशों के वैक्सीनेटेड लोगों को यात्रा की अनुमति दी है, मगर भारतीयों को इस सूची से बाहर कर दिया है। भारत ने बार-बार ब्रिटेन के शीर्ष स्तर के अधिकारियों के सामने वैक्सीनेशन से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने की अपील की है, लेकिन इसपर कोई सुनवाई नहीं की गई। यहां तक कि विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इस मसले पर ब्रिटिश सरकार से बात कर चुके हैं।

विज्ञापन


यहां से नस्लवाद की बू आती है: जयराम रमेश
नए नियमों पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कोविशील्ड को मूल रूप से ब्रिटेन में विकसित किया गया था और सीरम इंस्टीट्यूट, पुणे ने उस देश को भी आपूर्ति की है। यह देखते हुए यह मामला बिल्कुल विचित्र लगता है! यहां से नस्लवाद की बू आती है। 
विज्ञापन


शशि थरूर ने रद्द की अपनी बुक की लॉन्चिंग
नियमों को बताने वाले ट्वीट को टैग करते हुए थरूर ने भी वैक्सीन लगवा चुके भारतीयों पर प्रतिबंधों की आलोचना की और कहा कि इस भेदभाव की वजह से मैंने कैंब्रिज यूनियन डिबेटिंग सोसायटी की डिबेट और अपनी किताब द बैटल आफ बिलांगिंग के ब्रिटिश संस्करण के विमोचन समारोह से खुद को अलग कर लिया है। वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके भारतीयों से क्वारंटाइन के लिए कहना आपत्तिजनक है। ब्रिटिश सरकार अभी भी समीक्षा ही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए आखिर भारत पर सख्ती क्यों
दरअसल, ब्रिटेन में जिन देशों को कोरोना नियमों से छूट दी गई हैं, उनमें वे देश शामिल हैं, जिनके यहां इस्तेमाल हो रही वैक्सीन को ब्रिटेन में भी मान्यता दी गई है। मगर भारत में इस्तेमाल हो रही कोविशील्ड को ब्रिटेन में मंजूरी नहीं दी गई है। बता दें कि भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका वैक्सीन  को तैयार किया है। जिन यात्रियों को भारत सहित ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय यात्रा नियमों के तहत पूरी तरह से वैक्सीनेटेड नहीं माना गया है, उन्हें अभी भी पुराने नियमों के तहत ही प्रवेश दिया जाएगा।


भारत के कोविशील्ड को इन देशों में मिल चुकी है मंजूरी
भारत के कोविशील्ड को स्वीट्जरलैंड के अलावा ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्लोवेनिया, ग्रीस, आइसलैंड, आयरलैंड और स्पेन में भी मंजूरी मिल चुकी है। भारत ने समूह के 27 देशों से कहा था कि कोविशील्ड तथा कोवैक्सीन के टीके लगवा चुके भारतीयों को यूरोप की यात्रा करने की अनुमति देने पर वे अलग-अलग विचार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed