फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK: Indian-origin businessman imprisoned for 12 months for abusing COVID loan

UK: कोरोना के दौरान मिले लोन का किया दुरुपयोग, भारतीय मूल के व्यापारी को 12 महीने की कैद

Wed, 15 Feb 2023 08:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 15 Feb 2023 08:43 PM IST
सार

व्यापारी कुलविंदर सिंह सिद्धू ने 2020 में वित्तीय सहायता योजना के तहत बाउंस बैंक लोन लिया था और उन्होंने इसका दुरुपयोग किया। व्यापारी को यूके कंपनी अधिनियम और धोखाधड़ी अधिनियम के तहत अपराधों के लिए दोषी माना गया है। 

विज्ञापन
UK: Indian-origin businessman imprisoned for 12 months for abusing COVID loan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ब्रिटेन की एक अदालत ने दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में भारतीय मूल के व्यापारी को 12 महीने कारावास की सजा सुनाई है। व्यापारी को कोरोना लॉकडाउन से निपटने के लिए दिए गए ब्याज मुक्त ऋण के दुरुपयोग का दोषी पाया गया है। 

विज्ञापन


58 वर्षीय व्यापारी कुलविंदर सिंह सिद्धू ने 2020 में वित्तीय सहायता योजना के तहत बाउंस बैंक लोन लिया था और उन्होंने इसका दुरुपयोग किया। व्यापारी को यूके कंपनी अधिनियम और धोखाधड़ी अधिनियम के तहत अपराधों के लिए दोषी माना गया है। 
विज्ञापन


2010 से ढुलाई कंपनी में हैं निदेशक
जानकारी के मुताबिक, भारतीय मूल के कुलविंदर सिंह 2010 से स्टैनवेल स्थित एक ढुलाई कंपनी वेविलेन लिमिटेड के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। जांच में सामने आया है कि 50,000 पाउंड का ऋण प्राप्त करने के लिए तुरंत बाद उन्होंने कंपनी को भंग कर दिया और लोन की धनराशि को अपने व्यक्तिगत खाते में स्थानांतरित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ जून, 2020 को लोन के लिए किया था आवेदन 
कोरोना महामारी के दौरान यूके सरकार की बाउंस बैक लोन योजना के तहत, महामारी से प्रभावित व्यवसाय अधिकतम 50,000 पाउंड तक का ब्याज-मुक्त करदाता-समर्थित ऋण ले सकते थे। सिद्धू ने नौ जून, 2020 को लोन के लिए आवेदन किया, जिसके बाद धनराशि उनके खाते में भेज दी गई। 26 जून 2020 को, सिद्धू ने यूके के कंपनी हाउस के साथ व्यापार भंग करने के लिए कागजी कार्रवाई दायर की। कंपनी को अक्तूबर 2020 में भंग कर दिया गया था। 


छह साल के लिए अयोग्य हुआ भारतीय मूल का व्यापारी
यूके की गिल्डफोर्ड क्राउन कोर्ट ने सिद्धू को दोषी ठहराया और उसे जेल की सजा सुनाई गई। इसके साथ ही कोर्ट ने 50,000 पाउंड की जब्ती का आदेश भी दिया, जिसका पूरा भुगतान किया जा चुका है। हिरासत की सजा के अलावा, सिद्धू को कंपनी के निदेशक के रूप में छह साल के लिए अयोग्य ठहराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed