फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK grooming gang scandal reignited, Elon Musk, JK Rowling, British MPs raise subject News in hindi

UK: ब्रिटेन में बढ़ रहा 'ग्रूमिंग गैंग्स' स्कैंडल, मस्क और ब्रिटिश सासंदों समेत दिग्गज हस्तियों का फूटा गुस्सा

Thu, 02 Jan 2025 01:31 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 02 Jan 2025 01:31 PM IST
सार

ब्रिटेन में लगातार बढ़ रहे ग्रूमिंग गैंग्स मामलों पर बहस छिड़ गई है। ग्रूमिंग गैग्स के लोग छोटी और कमजोर लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाते हैं। वहीं, जब लड़कियां इन पर विश्वास करने लगती हैं, तो इनका शोषण करते हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
UK grooming gang scandal reignited, Elon Musk, JK Rowling, British MPs raise subject News in hindi
एलन मस्क और जेके रोलिंग - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन में लगातार बढ़ रहे ग्रूमिंग गैंग्स मामलों पर बहस छिड़ गई है। पिछले 24 घंटों में सोशल मीडिया मंच एक्स पर तीखी बहस देखी गई। इस मुद्दे पर ब्रिदिश सांसदों, दिग्गज अरबपति एलन मस्क और ब्रिटिश लेखक जोआन रोलिंग जैसी हस्तियों ने अपने विचार साझा किए। टेस्ला सीईओ मस्क ने ऐसे अपराधों से निपटने के ब्रिटेन के तरीके की आलोचना की। उन्होंने पूर्व सीपीएस प्रमुख और वर्तमान प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर सीधा निशाना साधा।

विज्ञापन


क्या है ग्रूमिंग गैग्स?
ग्रूमिंग गैग्स के लोग छोटी और कमजोर लड़कियों को अपना निशाना बनाते हैं। वे उन्हें गिफ्ट्स देते हैं और यह एहसाल दिलाते हैं कि वह उनसे बहुत प्यार करते हैं। वहीं, जब लड़कियां इन पर विश्वास करने लगती हैं, तो वे इन्हें शोषण के जाल में फंसा देते हैं। ग्रूमिंग गैंग्स के लोग इन लड़कियों को पार्टी में ले जाते हैं, उन्हें ड्रग्स देते हैं और एक या एक से अधिक लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करते हैं। इनमें से कई लड़कियां गर्भवती भी हुई, जिन्हें गर्भपात कराना पड़ा। हालांकि, कुछ ने अपने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उन्हें इसके पिता का नाम नहीं मालूम था। ग्रूमिंग गैंग्स ने रोशडेल, रॉदरहैम और टेलफॉर्ड राज्यों में सबसे ज्यादा लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाया।
विज्ञापन


एलन मस्क का स्टार्मर पर बड़ा आरोप
एलन मस्क ने कहा, 'ब्रिटेन में गंभीर अपराधों जैसे दुष्कर्म के मामलों में पुलिस को संदिग्धों पर आरोप लगाने के लिए क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) की मंजूरी की आवश्यकता होती है। जब दुष्कर्म करने वाले गैंग को युवा लड़कियों का शोषण करने की अनुमति दी गई थी, बिना किसी न्याय का सामना किए, तब सीपीएस के प्रमुख कौन थे? साल 2008 से 2013 तक कीर स्टार्मर।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, 'टॉमी रॉबिन्सन को मुक्त किया जाए।'

इस शख्स की टीम ने उठाया मामला
बता दें, रॉबिन्सन एक ब्रिटिश पत्रकार हैं, जिन्होंने कथित ग्रूमिंग गैंग्स और युवतियों के कथित दुष्कर्म पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। फिलहाल वह जेल में बंद है। मगर, सोशल मीडिया मंच एक्स पर उनकी टीम ने एक बार फिर ब्रिटेन में कथित दुष्कर्म का विषय उठाया। 

उनकी टीम ने कहा, 'टेलफोर्ड में एक 11 साल की बच्ची के साथ ग्रूमिंग गिरोह के सदस्यों ने दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। यह उस क्षेत्र में होने वाले कई मामलों में से एक है। एक ऐसा शख्स, जिसने इस अभिशाप के बारे में बोलने और सच्चाई बताने की हिम्मत की, उसे जेल में डाल दिया गया। वह जेल में सड़ रहा है। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि टॉमी रॉबिन्सन हैं।' 

जेके रोलिंग ने कहा- सचमुच डरावना
इस बीच, लेखक जेके रोलिंग ने भी इन अपराधों की निंदा की और संभावित पुलिस भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए। उन्होंने इन खुलासों को लगभग विश्वास से परे बताते हुए, टेलीग्राफ के पत्रकार सैम ऐशवर्थ-हेज द्वारा लिखे गए एक लेख का हवाला दिया। लेखक ने कहा, 'दुष्कर्म गिरोह (उन्हें ग्रूमिंग गैंग क्यों कहा जाता है? यह वैसे है जैसे लोगों को हत्या करने वाले को 'चाकू मालिक' कहना) ने रॉदरहैम में लड़कियों के साथ जो किया, उसके बारे में जो विवरण सामने आ रहे हैं, वे सचमुच डरावने हैं। इस मामले में संभावित पुलिस भ्रष्टाचार के आरोप तो विश्वास से परे हैं।'

देश को किया शर्मसार: पूर्व पीएम ट्रस 
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने कथित ग्रूमिंग स्कैंडल के बारे में कहा, '11 साल की छोटी बच्चियों के साथ हुए इन घिनौने मामलों ने हमारे देश को शर्मसार कर दिया है। केवल अपराधियों को सजा नहीं मिलनी चाहिए, बल्कि उन अधिकारियों को भी सजा मिलनी चाहिए जिन्होंने नस्लीय तनावों को बढ़ाने के नाम पर आंखें मूंद लीं।'

इन लोगों ने भी की निंदा 
ग्रेट यारमाउथ रिफॉर्म पार्टी के सांसद रूपर्ट लो ने कहा, 'खबरों को पढ़कर मैं मैं इतना गुस्से में हूं कि हमारे देश ने उन असुरक्षित युवा लड़कियों के साथ ऐसा होने दिया। यह 'ग्रूमिंग' गिरोह नहीं है, यह दुष्कर्म गिरोह है - सामूहिक दुष्कर्म गिरोह। सच में यह मुझे ब्रिटिश होने पर शर्मिंदा करता है'


नेवार्क के सांसद रॉबर्ट जेनरिक ने कहा, 'उसी उम्र की लड़कियों के पिता के रूप में, इन सजा संबंधी टिप्पणियों में उजागर किए गए ग्रूमिंग गिरोह के अपराधियों की दुष्टता को समझना मुश्किल है। मैं आजीवन कारावास की सजा के लिए अभियान जारी रखूंगा। और उन सभी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए जिन्होंने इसे छुपाया या दबाने की कोशिश की।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed