फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK finance minister tables PM Sunak's tax cuts in Autumn Budget

Britain: ब्रिटिश वित्त मंत्री ने बजट में पेश किया कर कटौती का मसौदा, कुछ दिन पहले ही पीएम सुनक ने किया था वादा

Wed, 22 Nov 2023 10:12 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 22 Nov 2023 10:12 PM IST
सार

ब्रिटेन के वित्त मंत्री ने शरद ऋतु बजट में पीएम सुनक के कर कटौती को पेश किया। यहां पढ़ें...

विज्ञापन
UK finance minister tables PM Sunak's tax cuts in Autumn Budget
ऋषि सुनक - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

बुधवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में शरद ऋतु बजट में कर्मचारियों, व्यवसायों के लिए कर कटौती पेश किया है। जेरेमी हंट ने कहा, सुनक सरकार ने इस वर्ष के अंत तक मुद्रास्फीति को आधा करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने अप्रैल 2024 से राज्य पेंशन में 8.5 प्रतिशत और यूनिवर्सल क्रेडिट सामाजिक लाभ में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि की भी घोषणा की।
विज्ञापन


हंट ने कहा, अब हम चाहते हैं कि लोग ज्यादा मेहनत करें। हम यह जानने की जरूरत है कि कड़ी मेहनत से हम सभी को लाभ होगा। हमें इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। हमारी पसंद अधिक खर्च और अधिक कर नहीं है क्योंकि हम जानते हैं कि इससे कोई फायदा नहीं होता है। इसके बजाए हम कर्ज कम करने पर फोकस कर रहे हैं, साथ ही करों में कटौती कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कर्मचारियों के वेतन को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने कहा, अगले वर्ष की छह जनवरी से राष्ट्रीय बीमा कर की दर 12 से घटकर 10 प्रतिशत हो जाएगी, जिससे लोगों को बचत में लाभ होगा। स्व-रोजगार के लिए एनआई भुगतान को भी खत्म कर दिया गया है। हंट ने कहा कि करदाता वित्त पोषित लाभोंं से  लोग काम ढूंढने में विफल रहेंगे, उन्हें अनिवार्य कार्य प्लेसमेंट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष एक लाख से अधिक लोगों का काम छोड़ना आर्थिक और नैतिक रूप से गलत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed